फरहीन
फरहीन भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। उनकी सबसे पहली फ़िल्म जान तेरे नाम (1992) थी जिसके लिए वह सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं।[1] उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है।
फरहीन | |
---|---|
जन्म |
फरहीन खान |
कार्यकाल | 1992–1998 |
जीवनसाथी | मनोज प्रभाकर |
बच्चे | 2 |
करियर
संपादित करेंफरहीन की जान तेरे नाम के आलावा कई और फ़िल्में भी रहीं जैसे - आग का तूफ़ान (1993), मेरी आन (1993), तहकीकात (1993), दिल की बाज़ी (1993), साजन का घर (1994) आदि। वह सैनिक (1993) में अक्षय कुमार के बहन के किरदार में थी जबकि नज़र के सामने (1995) में वह उनकी हीरोइन थीं। वह माधुरी दीक्षित की तरह दिखने के लिए भी जानी जाती थीं।[2]
निजी जीवन
संपादित करेंफरहीन ने क्रिकेट खिलाड़ी मनोज प्रभाकर से विवाह किया है। 2008 में प्रभाकर का तलाक होने पर 2009 में उनकी हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी हुई है। उन दोनों के दो बेटे हैं। पहली शादी से प्रभाकर के बेटे और बहु भी उनके साथ रहते हैं।[2]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "शिल्पा शेट्टी से पहले इस एक्ट्रेस को ऑफर हुई थी बाज़ीगर, दो दशक पहले छोड़ चुकीं हैं बॉलीवुड!". एबीपी न्यूज़. 9 सितम्बर 2022. अभिगमन तिथि: 31 मई 2023.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ अ आ "एक्ट्रेस के इश्क में ऐसे गिरफ्तार हुआ इंडियन क्रिकेटर, 2 बच्चों के बन गए पेरेंट्स, फिर लिए 7 फेरे". न्यूज़ 18. 10 मई 2023. अभिगमन तिथि: 31 मई 2023.