वर्नर हेइदेन्स्ताम (1859-1940) स्वीडिश कवि एवं उपन्यासकार थे। 1916 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता।

वर्नर हेइदेन्स्ताम
वर्नर हेइदेन्स्ताम (जाॅन क्राॅथेन द्वारा चित्रकृति, 1931)
जन्मकार्ल गुस्ताफ वर्नर वाॅन हेइदेन्स्ताम
6 जुलाई 1859
नार्क,
स्वीडन
मौत20 मई 1940(1940-05-20) (उम्र 80)
ओवरालीड, ओस्टरगोटलैंड, (स्वीडन)
पेशाकवि, उपन्यासकार
राष्ट्रीयतास्वीडिश
खिताब1916 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार
जीवनसाथीइमिलिया उगला (m. 1880, d. 1893); ओल्गा विवर्ग (m. 1893, div.); ग्रेटा जोबर्ग (m. 1900, div.)
रिश्तेदारगुस्ताफ वाॅन हेइदेन्स्ताम (पिता)


जीवन-परिचय संपादित करें

वर्नर हेइदेन्स्ताम का पूरा नाम कार्ल गुस्ताफ वर्नर वान हेइदेन्स्ताम (Carl Gustaf Verner Van Heidenstam) था।[1] उनका जन्म 6 जुलाई, 1859 ई०को नार्क (स्वीडन) में हुआ था।[2] बचपन में वे बड़े लज्जालु स्वभाव के और दुर्बल थे, किंतु पढ़ने-लिखने में उनका मन बहुत लगता था। विशेषकर कविताएँ और वीरगाथाएँ वे बड़े चाव से पढ़ते थे। बचपन में ही उन्हें फेफड़े की बीमारी हो गयी थी, जिसके कारण जलवायु परिवर्तन के लिए उन्हें दक्षिणी यूरोप भेजा गया। 8 वर्ष तक वे स्वीडन से दूर ही रहे और इटली स्विट्जरलैंड, ग्रीस, तुर्की और मिस्र का भ्रमण करते रहे। उनके पूर्वजों में से कुछ लोग पूर्वी देशों में नौकरियाँ भी कर चुके थे। उन देशों के सुंदर दृश्य देखकर वे मुग्ध हुए और इसका उन पर काफी प्रभाव पड़ा।[3]

आरंभ में उनके मन में चित्रकार बनने की अभिलाषा भी हुई थी और उन्होंने कुछ समय तक चित्रकला की शिक्षा भी ली थी। उनकी कविताओं में चित्रकला की जानकारी आभासित होती है।

युवावस्था के आरंभ में ही एक मध्यम श्रेणी की स्विस लड़की से उन्हें प्रेम हो गया था और उसी के साथ उन्होंने शादी भी की।[3]

रचनात्मक परिचय संपादित करें

वर्नर हेइदेन्स्ताम कथाकार होने के साथ-साथ कवि भी थे। उनका पहला उपन्यास एण्डीमियन नाम से प्रकाशित हुआ, जिसका प्रसंग पुराना होने पर भी शैली नवीन थी हेइदेन्स्ताम कहानी में तथ्यवाद के पूर्ण विरोधी थे[4] और इस विचार के अनुकूल ही अपनी रचनाओं में उन्होंने आदर्शवाद और आभ्यंतरिक सत्य की खोज पर ज़ोर दिया है।

प्रकाशित पुस्तकें संपादित करें

  • कविता संग्रह
  1. तीर्थयात्रा और भ्रमण के दिन
  2. एकांत विचार
  • उपन्यास
  1. एण्डीमियन
  2. पेपिटाज़ वेडिंग (पेपिटा का विवाह)
  3. चार्ल्समैन
  4. फ्रेंचमाॅन्स
  5. सुरक्षित घर
  6. कैदी
  7. सेंट जॉर्ज एंड द ड्रैगन
  8. सेंट बिरगिटाज पिल्ग्रिमेज
  9. फॉरेस्ट मर्मर्स
  • नाटक
  1. भविष्यवक्ता
  2. भगवान का जन्म
  3. दि ट्री ऑफ फोकंग्स
  • निबंध
  1. क्लासिज़्म और ट्यूरानिज़्म

सन्दर्भ संपादित करें

  1. हिंदी विश्वकोश, खंड-6, नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी, संस्करण-1966, पृष्ठ-450.
  2. नोबेल पुरस्कार कोश, सं०-विश्वमित्र शर्मा, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2002, पृ०-230.
  3. नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, राजबहादुर सिंह, राजपाल एंड सन्ज़, नयी दिल्ली, संस्करण-2007, पृ०-78.
  4. नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार, पूर्ववत्, पृ०-79.