फर्मी का आकलन

आयामी विश्लेषण या सन्निकटन सिखाने के लिए डिज़ाइन की गई समस्या

फर्मी प्रश्न (Fermi question) या 'फर्मी की समस्या' (Fermi problem) या 'फर्मी का आकलन' (Fermi estimate) त्वरित किन्तु रफ प्राक्कलन की एक विधि है जो विमीय विश्लेषण, सन्निकटन, आदि की शिक्षा देने के लिये डिजाइन की गयी है। इसका उपयोग विज्ञान के हर क्षेत्र में होता है किन्तु भौतिकी एवं इंजीनियरी के क्षेत्र में यह विशेष रूप से प्रयुक्त होता है। इसमें अपनी मान्यताओं (assumptions) की स्पष्ट पहचान करने का महत्व सीखने को मिलता है। इसका नाम प्रसिद्ध भौतिकशास्त्री एनरिको फर्मी के नाम पर पड़ा है। इस तरह की समस्याओं में किसी राशि का तर्कसंगत मान का आकलन करना होता है जिनका मान दिये हुए अपर्याप्त सूचनाओं के आधार पर निकालना असम्भव होता है। उदाहरण के लिये, डल झील में बूदों की संख्या कितनी होगी?)

फर्मी प्रश्नों के कुछ उदाहरण संपादित करें

  • न्यूयोर्क शहर में पियानो ट्यून करने वाले कितने कारीगर हैं?
  • एक सूटकेस में क्रिकेट की कितनी गेदें समा सकेंगी?
  • आपके सर पर कितने बाल हैं?
  • इंदौर शहर में कुल कितनी कारें हैं?
  • यदि एक चम्मच जल में निहित सम्पूर्ण ऊर्जा का उपयोग करके जल को गरम किया जाय तो कितना लीटर जल को उसके क्वथनांक तक ले जाया जा सकता है? (माना जल का आरंभिक ताप = २० डिग्री सेल्सियस)
  • एक लीटर पेट्रोल में कितने जूल ऊर्जा निहित है?
  • १०० वाट के एक बल्ब से प्रति सेकेण्ड कितने फोटान निकलते होंगे?
  • मानव शरीर में कितनी कोशिकाएं होंगी?
  • आपके फेफड़े में आक्सीजन के कितने अणु प्रति सेकेण्ड घुसते होंगे?
  • आपके शहर में एक सप्ताह में कितने लीटर पेट्रोल खर्च होता होगा?

महत्व, लाभ एवं उपयोग क्षेत्र संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें