फ़ातिमा शेख़

भारतीय शिक्षक और समाज सुधारक

फ़ातिमा शेख एक भारतीय शिक्षिका थी, जो  सामाजिक सुधारकों, ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की सहयोगी थी। [2]

फ़ातिमा शेख़
जन्म 9 जनवरी 1831[1]
पुणे, महाराष्ट्र, भारत
पेशा सामाजिक कार्यकर्ता
प्रसिद्धि का कारण बालिका विद्या

जीवनी संपादित करें

फ़ातिमा शेख़ मियां उस्मान शेख की बहन थी, जिनके घर में ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले ने निवास किया था जब फुले के पिता ने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे उनके कामों की वजह से उनके परिवार को घर से निकाल दिया था। वह  आधुनिक भारत में सबसे पहली मुस्लिम महिला शिक्षकों में से एक थी और उन्होंने स्कूल में दलित बच्चों को शिक्षित करना शुरू किया। ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख के साथ, दलित समुदायों में शिक्षा फैलाने का कार्य किया

फ़ातिमा शेख़ और सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और उत्पीड़ित जातियों के लोगों को शिक्षा देना शुरू किया।

उस्मान शेख ने फुले दम्पत्ती को अपने घर की पेशकश की और परिसर में एक स्कूल चलाने पर सहमति व्यक्त की। 1848 में, उस्मान शेख और उसकी बहन फातिमा शेख के घर में एक स्कूल खोला गया था।

फ़ातिमा और सावित्रीबाई फुले ने मिलकर समाज ने शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए काम किया। यह फातिमा शेख थी जिन्होंने हर संभव तरीके से सावित्रीबाई का दृढ़ता से समर्थन किया।

फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले के साथ उसी स्कूल में पढ़ना शुरू किया। सावित्रीबाई और फातिमा सागुनाबाई के साथ थे।

लोकप्रिय संस्कृति में संपादित करें

फ़ातिमा शेख के जन्मदिन के अवसर पर गूगल ने डूडल द्वारा इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. [3][4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Google doodle celebrates educator, feminist icon Fatima Sheikh's 191st birthday". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 9 January 2022. अभिगमन तिथि 9 January 2022.
  2. Women Writing in India: 600 B.C. to the early twentieth century. Feminist Press at CUNY. 1991. पृ॰ 162. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-55861-027-9.
  3. "Fatima Sheikh's 191st Birthday". Google (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 9 January 2022.
  4. Pallavi Keswani (9 January 2022). "Google doodle honours educator Fatima Sheikh on her 191st birth anniversary". The Hindu (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 9 January 2022.

बाहरी कड़ियां संपादित करें

  1. .Fatima Sheikh Indian Educator Biography
  2. . भारतीय इतिहास फातिमा शेख को भूल करा सावित्री बाई फुले को क्यों याद रखा - लेख ThePrint
  3. Fatima Sheikh Biography हिंदी में Archived 2022-01-09 at the वेबैक मशीन