फ़्रान्सीसी भाषा

रोमांस भाषा
(फ़्रेन्च भाषा से अनुप्रेषित)

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: [fʁɑ̃sɛ]) एक रोमन भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है।

फ़्रांसीसी
Français
बोली जाती है फ़्रांस, कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, माल्टा, मोनेको और ऐण्डोरा, ओस्टा घाटी (इटली), लक्ज़म्बर्ग, हैती, लुईज़ियाना (अमेरीका), बेनिन, मैडागास्कर और अन्य बहुत से देशों में।
कुल बोलने वाले ९ करोड़ (मातृभाषा)

१९ करोड़ (द्वितीय भाषा)
२०-४० करोड़ (कुल)

भाषा परिवार हिन्द यूरोपीय भाषा
आधिकारिक स्तर
आधिकारिक भाषा घोषित २९ देश
संयुक्त राष्ट्र
यूरोपीय संघ
ला फ़्रेंकोफ़ोनी
नाटो
नाफ़्टा
अन्य अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ
नियामक कोई आधिकारिक नियमन नहीं
भाषा कूट
ISO 639-1 fr
ISO 639-2 fre (B)  fra (T)
ISO 639-3 fra

फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा।

यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी।

उच्चारण संपादित करें

 
विश्व में फ़्रांसिसी भाषा गहरा नीला : मातृभाषा, नीला : राजभाषा, हल्का नीला : सांस्कृतिक भाषा

लिखी हुई फ़्रांसीसी में अगर शब्द के अंत में अगर ये व्यंजन आते हैं : s, t, f, c, q, (r), x, p, n, m, तो साधारणतया इनका उच्चारण नहीं होता। इसलिये अगर वर्तनी (स्पेलिंग) है français, तो उसका उच्चारण होगा फ़्राँसे, न कि फ़्रान्सेस्। "न" और "म" स्वरों को नासिक्य बना सकते हैं। अन्य व्यंजन जब शब्द के अंत में आते हैं तो ज़्यादातर उनका उच्चारण होता है। पर अगर कोई फ़्रांसिसी के अपने उच्चारण नियमों को अच्छी तरह समझ जाये तो वो मान जायेगा कि इसमें अंग्रेज़ी से बेहतर नियमबद्धता है।

हिन्दी फ्रांसीसी क्यूबेक का एक्सेंट उत्तरी फ्रांस का एक्सेंट
फ्रांसीसी Français /fʁãsɛ/ /fʁɑ̃sɛ/
अंग्रेजी Anglais /ãɡlɛ/ /ɑ̃ɡlɛ/
हाँ Oui (si when countering an assertion or a question expressed in the negative) /wi/ /wi/
नहीं Non /nõ/ /nɔ̃/
नमस्ते! Bonjour ! (formal) or Salut ! (informal) or "Allô" (Quebec French or when answering on the telephone) /bõʒuːʁ/ /bɔ̃ʒuːʁ/
शुभसंध्या! Bonsoir ! /bõswɑːʁ/ /bɔ̃swaːʁ/
शुभरात्रि! Bonne nuit ! /bɔn nɥi/ /bɔn nɥi/
अलविदा! Au revoir ! /ɔʁvwɑːʁ/ /o ʁəvwaːʁ/
शुभयात्रा! Bonne journée ! /bɔn ʒʊʁne/ /bɔn ʒuʁne/
कृपया S’il vous plaît (formal) or S’il te plaît (informal) /s‿ɪl vu plɛ/ /s‿il vu plɛ/
धन्यवाद Merci /mɛʁsi/ /mɛʁsi/
कोई बात नहीं (धन्यवाद का उत्तर) De rien (informal) or Ce n’est rien (informal) ("it is nothing") or Je vous en prie (formal) or Je t’en prie (informal) /də ʁjẽ/ /də ʁjɛ̃/
क्षमा करें Pardon or Je suis désolé (if male) / Je suis désolée (if female) or Excuse-moi (informal) / Excusez-moi (formal) / "Je regrette" /paʁdõ/ / /dezɔle/ /paʁdɔ̃/ / /dezɔle/
कौन? Qui ? /ki/ /ki/
क्या? Quoi ? (←informal; used as "What?" in English)) or Comment ? (←formal; used the same as "Pardon me?" in English) /kwa/ /kwa/
कब? Quand ? /kã/ /kɑ̃/
कहाँ? Où ? /u/ /u/
क्यों? Pourquoi ? /pʊʁkwa/ /puʁkwa/
आपका शुभनाम क्या है? Comment vous appelez-vous ? (formal) or Comment t’appelles-tu ? (informal) /kɔmã vuz‿aple vu/, /kɔmã t‿apɛl t͡sy/ /kɔmɑ̃ vuz‿aple vu/, /kɔmɑ̃ t‿apɛl ty/
क्योंकि Parce que / Car /paʁskə/ /paʁsøkø/
के कारण à cause de /a koːz də/ /a koz də/
अतः Donc /dõːk/ /dɔ̃ːk/
सम्भवतः Peut-être /pœt‿aɪ̯tʀ/ /pøt‿ɛtʁ/
कैसे? Comment ? /kɔmã/ /kɔmɑ̃/
कितना? Combien ? /kõbjẽ/ /kɔ̃bjɛ̃/
मेरे समझ में नहीं आ रहा है। Je ne comprends pas. /ʒə nə kõpʁã pɔ/ /ʒø nø kɔ̃pʁɑ̃ pa/
हाँ, समझ गया। Oui, je comprends. Except when responding to a negatively posed question, in which case Si is used preferentially over Oui /wi ʒə kõpʁã/ /wi ʒø kɔ̃pʁɑ̃/
सहमत हूँ Je suis d’accord. D’accord can be used without je suis. /ʒə sɥi d‿akɔːʁ/ /ʒə sɥi d‿akɔːʁ/
मदद! Au secours ! (à l’aide !) /o skuːʁ/ /o søkuːʁ/
क्या आप मेरी सहायता करेंगे? Pouvez-vous m’aider s’il vous plaît ? / Pourriez-vous m’aider s’il vous plaît ? (formal) or Peux-tu m’aider s’il te plaît ? / Pourrais-tu m’aider s’il te plaît (informal) /puve vu m‿ɛːde s‿ɪl vu plɛ/ /puve vu m‿ede s‿il vu plɛ/
टॉयलेट कहाँ है? Où sont les toilettes ? /u sõ le twalɛt/ /u sɔ̃ le twalɛt/
क्या आप अंग्रेजी बोलते हैं? Parlez-vous anglais ? / Est-ce que vous parlez anglais ? /ɛs kə vu paʁle ãɡlɛ/ /paʁle vu ɑ̃ɡlɛ/
मैं फ्रेंच नहीं बोलता. Je ne parle pas français. /ʒə paʁl fʁãsɛ/ /ʒə paʁl pa fʁɑ̃sɛ/
मैं नहीं जानता. Je ne sais pas. /ʒə (nə) se pɑ/ /ʒə (nə) pa/
मुझे पता है। Je sais. /ʒə se/ /ʒə sɛ/
मुझे प्यास लगी है। J’ai soif. (literally, "I have thirst") /ʒ‿e swaf/ /ʒ‿e swaf/
मुझे भूख लगी है। J’ai faim. (literally, "I have hunger") /ʒ‿e fẽ/ /ʒ‿e fɛ̃/
आप कैसे हैं? / कैसे चल रहा है? / सब ठीक है? Comment allez-vous? (औपचारिक) या Ça va? / Comment ça va ? (अनौपचारिक) /kɔmã t‿ale vu/ /kɔmɑ̃ t‿ale vu/
मैं बिलकुल ठीक हूं / सब कुछ अच्छा है। Je vais (très) bien (formal) or Ça va (très) bien. / Tout va (très) bien (informal) /ʒə (tʁɛ) bjẽ/ /ʒə (tʁɛ) bjɛ̃/
मेरी तबियत ठीक नहीं है / मेरा समाचार बहुत बुरा है/ सब कुछ बहुत बुरा चल रहा है Je vais (très) mal (formal) or Ça va (très) mal / Tout va (très) mal (informal) /ʒə (tʁɛ) mal/ /ʒə (tʁɛ) mal/
मैं बिलकुल ठीक हूँ /जैसा-तैसा हूँ / सब कुछ ठीक है /सब कुछ जैसा-तैसा है Assez bien or Ça va comme ci, comme ça or simply Ça va.. (Sometimes said: « Couci, couça. », informal: "bof") i.e. « Comme ci, comme ça. ») /ase bjẽ/ /ase bjɛ̃/
बिलकुल ठीक हूँ. Ça va bien. /sa bjẽ/ /sa va bjɛ̃/
मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ? / क्या अपको मदद चाहिए? / हमें मदद की जरूरत है! (Comment) pourrais-je vous aider? Avez-vous besoin d'aide? Nous avons besoin d'aide!

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

  • Trantan