फिरोज़ गांधी

भारतीय राजनेता और पत्रकार
(फिरोज गाँधी से अनुप्रेषित)

फ़ीरोज़ गांधी (12 सितम्बर 1912 – 8 सितम्बर 1960) भारत के एक पारसी राजनेता तथा पत्रकार थे। लोकसभा के सांसद भी रहे। सन् 1942 में उनका इन्दिरा गांधी से विवाह हुआ जो बाद में भारत की प्रधानमंत्री बनीं।[3] उनके दो पुत्र हुए - राजीव गांधी और संजय गांधी

फ़ीरोज़ गांधी
सन् 1950 के पहले फ़ीरोज़ गांधी

पद बहाल
17 अप्रैल 1952 – 4 अप्रैल 1957

पद बहाल
5 मई 1952 – 8 सितम्बर 1960
उत्तरा धिकारी ब्रज नाथ कुरिल

जन्म 12 सितम्बर 1912
बम्बई, बम्बई प्रांत, ब्रिटिश भारत
(अब बम्बई, महाराष्ट्र, भारत)
मृत्यु 8 सितम्बर 1960(1960-09-08) (उम्र 47)
नई दिल्ली, भारत
जन्म का नाम फ़ीरोज़ जहाँगीर घांडी
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी इन्दिरा गांधी (वि॰ 1942)
संबंध देखें नेहरू–गांधी परिवार
बच्चे राजीव गांधी
संजय गांधी
धर्म पारसी धर्म
फ़ीरोज़ और इन्दिरा का विवाह
फ़ीरोज़ और इन्दिरा गांधी

जीवनी

फ़ीरोज़ गांधी का जन्म मुम्बई में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जहांगीर एवं माता का नाम रतिमाई था, और वे बम्बई के खेतवाड़ी मोहल्ले के नौरोजी नाटकवाला भवन में रहते थे।[4] फ़ीरोज़ के पिता जहांगीर किलिक निक्सन में एक अभियंता थे, जिन्हें बाद में वारंट इंजीनियर के रूप में पदोन्नत किया गया था।[5] फ़ीरोज़ उनके पांच बच्चों में सबसे छोटे थे; उनके दो भाई दोराब और फ़रीदुन जहांगीर,[6][7] और दो बहनें, तेहमिना करशश और आलू दस्तुर थी। फ़ीरोज़ का परिवार मूल रूप से दक्षिण गुजरात के भरूच का निवासी है, जहां उनका पुश्तैनी घर अभी भी कोटपारीवाड़ में उपस्थित है।[8]

1920 के दशक की शुरुआत में अपने पिता की मृत्यु के बाद, फ़ीरोज़ अपनी मां के साथ इलाहाबाद में उनकी अविवाहित मौसी, शिरिन कमिसारीट के पास रहने चले गए, जो शहर के लेडी डफ़रीन अस्पताल में एक सर्जन थी। इलाहबाद में ही फ़ीरोज़ ने विद्या मंदिर हाई स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, और फिर ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[9]

इंदिरा और फ़ीरोज़ की शादी

इंदिरा ने अपने पिता जवाहरलाल नेहरू की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ फ़ीरोज़ गांधी से शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी बहुत चर्चित रही। कहते हैं कि दोनों की मुलाक़ात 1930 में हुई थी। आजादी की लड़ाई में इंदिरा की मां कमला नेहरू एक कॉलेज के सामने धरना देने के दौरान बेहोश हो गई थीं। उस समय फ़ीरोज़ गांधी ने उनकी बहुत देखभाल की थी। कमला नेहरू का हालचाल जानने के लिए फ़ीरोज़ अक्सर उनके घर जाते थे। इसी दौरान उनके और इंदिरा गांधी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फ़ीरोज़ जब इलाहाबाद में रहने लगे उस दौरान वो आनंद भवन जाते रहते थे।

फ़ीरोज़ से इंदिरा की शादी 1942 में इलाहाबाद में हुई। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इंदिरा और फ़ीरोज़ साथ में जेल भी गए। हालांकि शादी के बाद दोनों के बीच काफ़ी लड़ाइयां हुईं। 1949 में इंदिरा दोनों बच्चों के साथ अपने पिता का घर संभालने के लिए फ़ीरोज़ को छोड़कर चली गईं। बाद के सालों में फ़ीरोज़ गांधी की तबीयत ख़राब होने लगी। उस दौरान उनकी देखभाल के लिए इंदिरा गांधी मौजूद थीं।

मृत्यु

8 सितम्बर, 1960 को हृदयाघात से फ़ीरोज़ गांधी का निधन हो गया था।

सन्दर्भ

  1. "Biographical Sketch of First Lok Sabha". Parliament of India. मूल से 26 January 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 April 2009.
  2. "Biographical Sketch of Second Lok Sabha". Parliament of India. मूल से 18 May 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 April 2009.
  3. "Jinnah and Nehru two bitter rivals given grief by their Parsi sons-in-law". मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 नवंबर 2017.
  4. Shashi Bhushan (2008). Feroze Gandhi. Frank Bros. & Co. पृ॰ 8. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-8409-494-7. मूल से 29 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मई 2018.
  5. Frank, Katherine (2002). Indira: The life of Indira Nehru Gandhi. Houghton Mifflin Co. पृ॰ 93. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-395-73097-X. [He was] the youngest child of a marine engineer named Jehangir Faredoon Gandhi and his wife Rattimai.
  6. "Sonia assures help for father-in-law's grave". Indian Express. 21 November 2005. मूल से 8 September 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 November 2012.
  7. "This Mrs Gandhi only wants her pension". Indian Express. 28 September 2005. मूल से 26 January 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 November 2012.
  8. Minhaz Merchant (1991). Rajiv Gandhi, the end of a dream. Viking. मूल से 16 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 मई 2018.
  9. Frank, Katherine (2002). Indira: The life of Indira Nehru Gandhi. Houghton Mifflin Co. पृ॰ 94. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-395-73097-X. Feroze was a student at Bidya Mandir High School and Ewing Christian College.