फीनिक्स मार्केटसिटी (बेंगलुरु)

फीनिक्स मार्केटसिटी (Phoenix Marketcity) भारत के कर्नाटक राज्य के बंगलुरु में स्थित द फीनिक्स मिल्स कॉर्पोरेट लिमिटेड द्वारा विकसित एक शॉपिंग मॉल है।

फीनिक्स मार्केटसिटी
नक्शा
स्थानबेंगलुरु, कर्नाटक, भारत
निर्देशांक12°59′46″N 77°41′46″E / 12.996°N 77.696°E / 12.996; 77.696निर्देशांक: 12°59′46″N 77°41′46″E / 12.996°N 77.696°E / 12.996; 77.696
पताव्हाइटफील्ड मैन रोड़, सिंगयनपल्या, महादेवपुरा
खुलने की तारीखअक्टूबर 2011[1]
विकासकआइलैण्ड स्टार मॉल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड
वास्तुकारबेनॉय
दुकान और सेवाओं की संख्या296+[2]
No. of anchor tenants15+
कुल खुदरा तल क्षेत्र1,000,000 वर्ग फुट (93,000 मी2)[2]
मंजिलों की संख्या4, तलघर सहित
वाहनस्थल1700 कार पार्किंग
जालस्थलwww.phoenixmarketcity.com/bangalore

यह बंगलुरु का सबसे बड़ा मॉल है जिसकी चार मंजिलों का कुल क्षेत्रफल 1,000,000 वर्ग फुट (93,000 मी2) है और इसमें एक फूड कोर्ट (भोजन का स्थान) और कुल 296 स्टोर हैं।[2] यहाँ नौ-स्क्रीन वाला एक पीवीआर सिनेमा मल्टीप्लेक्स भी है।

अन्दर का दृश्य।

घटनायें और विवाद

संपादित करें

28 अक्टूबर 2013 को पीवीआर मुल्टीप्लेक्ष और इसके साथ की 54 दुकानों को वृहत् बंगलुरु महानगर पालिका द्वारा बंद कर दिया गया था। इन्हें बंद करने का कारण ट्रेड लाइसेंस नहीं होना था लेकिन बाद में इन्हें वापस खोल दिया गया।[3] 18 मई 2016 को शहर में अन्य कुछ स्थानों के साथ फीनिक्स मॉल पर छापे मारे गये। ये छापे प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग पर प्रतिबंधों के उल्लंघन की सूचना मिलने पर डाले गये थे। फीनिक्स इसका उल्लंघन करने वाला सबसे बड़ा मॉल था जिसमें 1000 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक के बैग पाये गये और उपयुक्त जुर्माना लगाया गया।[4] 27 दिसम्बर 2023 को कन्नड़ अस्मिता के नाम पर हुये प्रदर्शनों के दौरान मॉल को बंद करवा दिया।[5] वर्ष 2020 में वृहत बंगलुरु महानगरपालिक ने नियम बनाया था कि सभी व्यावसायिक स्थानों के विज्ञापन अथवा दिशानिर्देशक बोर्डों पर कम से कम 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा में भी होने चाहिए। लेकिन फीनिक्स मॉल में अधिकतर साइनबोर्ड अंग्रेज़ी में ही थे।

  1. मेहता, कणिका. "Shopping Malls in Bangalore" [बेंगलुरू में शॉपिंग मॉल]. ट्राइपोटो (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-18.
  2. "Phoenix Malls" [फीनिक्स मॉल्स, बंगलुरू] (अंग्रेज़ी में).
  3. "Multiplex, shops at Phoenix mall sealed" [फीनिक्स मॉल में मल्टीप्लेक्स और दुकानें बंद]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). 2013-10-28. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2024-07-18.
  4. "Plastic Ban: Bengaluru authorities sieze 1800 kg of illegally stored plastic from malls" [प्लास्टिक प्रतिबंध: बेंगलुरु के प्राधिकारियों ने मॉल से 1800 किलोग्राम अवैध प्लास्टिक जब्त की]. डीएनए इंडिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-18.
  5. Staff, T. N. M. (2023-12-27). "Bengaluru Phoenix Marketcity and Mall of Asia shut amidst pro-Kannada protests". द न्यूज़ मिनट (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-07-18.