फीफा
इस लेख में सत्यापन हेतु अतिरिक्त संदर्भ अथवा स्रोतों की आवश्यकता है। कृपया विश्वसनीय स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री को चुनौती दी जा सकती है और हटाया भी जा सकता है। (जुलाई २०१५) |
फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ का फ्रांसीसी नाम), जिसे आमतौर पर फीफा के नाम से जाना जाता है, फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है। इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है और इसके वर्तमान अध्यक्ष गियानी इन्फेनटिनो हैं। फीफा फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संगठन और आयोजन, जिनमे सबसे उल्लेखनीय फीफा विश्व कप है के लिए जिम्मेदार है और इसका आयोजन 1930 से कर रहा है।
![]() | |
सिद्धांत | For the Good of The Game (खेल की भलाई के लिए) |
---|---|
स्थापना | 21 मई 1904 |
प्रकार | खेल महासंघ |
मुख्यालय | ज़्यूरिख, स्विटज़रलैंड |
सदस्यता |
208 राष्ट्रीय संघ |
आधिकारिक भाषा |
अंग्रेजी, फ्रांसीसी, जर्मन, स्पानी,[1] |
अध्यक्ष |
गोविनानी इम्फैन्तीनो |
जालस्थल | www.fifa.com |
फीफा के 211 सदस्य संघ हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से 18 अधिक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से ज्यादा है, हालांकि यह संख्या इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन से 4 सदस्य कम है।
फिफा सम्मान और पुरस्कार
फिफा हर साल, साल के सर्वश्रेस्थ पुरुष व महिला खिलाडी को फिफा वलोन-दोर (FIFA Ballon d'Or) के खिताब से सम्मनित करती है। साल २०१३ क फिफा वलोन-दोर पुरस्कार करिश्माई खिलाडी क्रिस्टियनो रोनल्डो को मिला। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ने में रोनाल्डो को पांच साल लग गए लेकिन बावजूद इसके वह खुद को रोक नहीं सके और रो पड़े।
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ http://www.fifa.com/mm/document/affederation/federation/01/24/fifastatuten2009_e.pdf FIFA Statutes Aug 2009 see 8:1. Arabic, Russian and Portuguese are additional languages for the Congress. In case of dispute, English language documents are taken as authoritative.