फ्योडोर वासिल्येव (रूसी: Фёдор Васильев, पुरातन वर्तनी: ъеодора Васильев) (1707 - 1782) शुया, रूस का एक किसान था। दावा किया जाता है कि वासिल्येव की पहली पत्नी श्रीमती वेलेंतीना वासिल्येव ने 1725 और 1765 के बीच, 69 बच्चों के जन्म दिया था। वेलेंतीना ने 16 बार जुड़वां बच्चों, 7 बार तिड़वां बच्चों और 4 बार चौकड़ी में बच्चों को जन्म दिया था, जिनमें से 67 बच्चे जीवित रहे थे: यह संख्या ज्ञात मानव इतिहास में किसी एक महिला द्वारा जन्मे गये बच्चों की अधिकतम संख्या है, हालांकि, बच्चों के नाम, जन्म की तारीख और मृत्यु की तारीखें सभी अज्ञात हैं।

फ्योडोर वासिल्येव
जन्म 1707
शुया, इवानोवो ओब्लास्त, रूस की ज़ारशाही
मौत 1782 (७५ वर्ष)
शुया, इवानोवो ओब्लास्त, रूसी साम्राज्य
राष्ट्रीयता रूसी
जीवनसाथी वेलेंतीना वासिल्येव (div.)
श्रीमती फ्योडोर वासिल्येव 2 (div.)
बच्चे कुल मिलाकर 87

वासिल्येव की अपनी दूसरी पत्नी से भी उसे 18 बच्चे थे, जिसमें 6 जोड़े जुड़वाँ बच्चों के और 2 समूह तिड़वां बच्चों के थे, इससे वह कुल मिलाकर 87 बच्चों का पिता बना था।[1][2] स्थानीय रूप से वासिल्येव को घोड़ा गाड़ियों के पहियों की आपूर्ति और उन्हें लगाने करने के लिए जाना जाता था साथ ही वो घोड़ों को नाल भी लगाया करता था। वासिल्येव के बच्चों से संबन्धित आँकड़े को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Clay, Marie M. (1989). "Feodor Vassilyev: a case of remarkable fecundity". Quadruplets and Higher Multiple Births. London: Mac Keith Press. पपृ॰ 96–97. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-521-41223-4.
  2. Young, Mark C. (1998). The Guinness Book of World Records. Bantam Books. पृ॰ 357. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-553-57895-2.