फ्रांसिस डिसूज़ा (राजनीतिज्ञ)

भारतीय राजनितज्ञ

फ्रांसिस्को कासिमिरो जेरोनिमो अग्नेलो पिंटो डि सूज़ा या फ्रांसिस डिसूज़ा (4 अक्टूबर 1954 — 14 फ़रवरी 2019) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो कि से भारतीय जनता पार्टी से थे। वे गोवा के उपमुख्यमंत्री रह चुके थे। वे मापुसा से विधायक थे।

फ्रांसिस डिसूज़ा (राजनीतिज्ञ)
जन्म 4 अक्टूबर 1954
म्हापसा[1]
मौत 14 फ़रवरी 2019
नागरिकता भारत
पेशा राजनीतिज्ञ
राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी

जीवन संपादित करें

डिसूज़ा सर्वप्रथम 1999 में गोवा राजीव कांग्रेस पार्टी से गोवा विधानसभा में विधायक चुने गये। इसके पश्चात 2002, 2007, 2012 तथा 2017 में भारतीय जनता पार्टी में भाजपा के टिकट पर मापुसा से ही विधायक बनें।[2] 2012 में मनोहर पर्रीकर के नेतृत्व में गोवा में भाजपा सरकार बनने पर वह राज्य उपमुख्यमंत्री चुने गये तथा लक्ष्मीकांत पार्सेकर सरकार में भी इस पद पर बनें रहे।

जुलाई 2014 में उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करके स्वयं को हिन्दू-ईसाई बताया।[3]

लम्बे समय तक कैंसर से जूझने के बाद 14 फ़रवरी 2019 को उनका निधन हो गया।[4][5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  2. "Shri. Francis Dsouza Previous Election Details | Goa Legislative Assembly". मूल से 19 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 फ़रवरी 2019.
  3. "India is already a Hindu nation: Goa Deputy CM Francis D'Souza". news.biharprabha.com. IANS. 25 July 2014. मूल से 1 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2014.
  4. "Goa BJP's Christian face Francis D'Souza no more". Goa Chronicle (अंग्रेज़ी में). 2019-02-14. मूल से 14 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-02-14.
  5. "Francis D'Souza, former Goa deputy CM, BJP MLA dies at 64". Devdiscourse News (अंग्रेज़ी में). मूल से 14 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-02-14.