स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा

(फ्रेटिलिन से अनुप्रेषित)

स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा (पुर्तगाली: Frente Revolucionária de Timor-Leste Independente or FreTiLIn (फ्रेटिलिन)), पूर्वी तिमोर की एक वामपंथी राजनीतिक पार्टी है। फिलहाल पार्टी का राष्ट्रीय संसद में बहुमत है और स्वतंत्रता से लेकर 2007 तक पूर्वी तिमोर में पार्टी की सरकार रही है। पार्टी की शुरुआत एक विरोध आंदोलन के रूप में हुई थी जो पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था, यह स्वतंत्रता उसे पहले पुर्तगाल से चाहिए थी और उसके बाद इंडोनेशिया से क्योंकि 1974 से लेकर 1998 तक पूर्वी तिमोर पर इंडोनेशिया का कब्ज़ा था।

स्वतंत्र पूर्वी तिमोर के लिए क्रांतिकारी मोर्चा
Frente Revolucionária de Timor-Leste Independente
पार्टी अध्यक्ष फ्रांसिस्को "लु ओलो" गुटेरेस
महासचिव मारी अल्कातिरी
स्थापना 1974
मुख्यालय दिली, पूर्वी तिमोर
विचारधारा लोकतांत्रिक समाजवाद,
सामाजिक लोकतंत्र
वामपंथ राष्ट्रवाद
राजनैतिक स्थिति वाम
अंतर्राष्ट्रीय संबद्धता सोशलिस्ट इंटरनेशनल (परामर्शदाता)
आधिकारिक रंग लाल, काला, पीला लाल, काला, पीला

पार्टी का मूल नाम तिमोरी सामाजिक लोकतांत्रिक संघ (ASDT) था। पूर्वी तिमोर की इंडोनेशिया से स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पार्टी, देश की बहुदलीय प्रणाली का हिस्सा बन सत्ता के लिए होड़ में शामिल हो गयी है।

सोशलिस्ट इंटरनेशनल में पार्टी की स्थिति एक परामर्शदाता की है।

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें