बांग्ला विकिपीडिया

(बंगाली विकिपीडिया से अनुप्रेषित)

बंगाली विकिपीडिया (बांग्ला: বাংলা উইকিপিডিয়া), विकिपीडिया का बंगाली भाषा का संस्करण है जो विकिपीडिया संस्थापन के अधीन है। १८ जुलाई, २००७ को बंगाली विकिपीडिया १६,०००+ लेखों के साथ विकिपीडिया का ५३वाँ सबसे बड़ा संस्करण था। हिंदी विकिपीडिया के सामान इसके लिए भी ध्वन्यात्मक रोमन वर्णमाला परिवर्तक उपलब्ध है इसलिए रोमन कुंजीपटल का उपयोग बंगाली लिपि में टाइप करने के लिए किया जा सकता है। अक्टूबर २००६ में बंगाली विकिपीडिया पर लेखो की संख्या १०,००० को पार कर गयी और तेलुगु के बाद ये आंकडा पार करने वाली ये दूसरी दक्षिण एशियाई भाषा थी।