बगीबिल सेतु

भारतीय सेतू

बोगीबील ब्रिज (असमिया: বগীবিল / बगीबिल ; उच्चारण : बोगीबील ) भारत के असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना एक पुल है। इस पर रेलपथ तथा सड़कपथ दोनों बने हुए हैं। यह पुल असम के धेमाजी जिला और डिब्रूगढ़ जिला को जोड़ता है। इस पर सन 2002 में कार्य आरम्भ हुआ था। [1] यह 4.94 किमी लम्बा है और भारत का सबसे लम्बा रेल-सह-सड़क सेतु है। [2] [3] यह भारत का पाँचवा सबसे बड़ा सेतु है तथा एशिया का दूसरा सबसे लंबा रेल-रोड सेतु है। इसका उद्घाटन भारत के प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 25 दिसम्बर 2018 को सुशासन दिवस के अवसर पर किया था।[4]

बोगीबील ब्रिज
निर्देशांक27°24′31″N 94°45′37″E / 27.40861°N 94.76028°E / 27.40861; 94.76028निर्देशांक: 27°24′31″N 94°45′37″E / 27.40861°N 94.76028°E / 27.40861; 94.76028
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड[1]
वहनमोटरगाड़ियाँ (तीन सड़क मार्ग), रेलवे (दो रेलपथ)
पारब्रह्मपुत्र नदी
स्थानधेमाजी जिला और डिब्रूगढ़ जिला, असम, भारत
लक्षण
डिज़ाइनट्रस सेतु
सामग्रीइस्पात, कंक्रीट
कुल लम्बाई4.94 किलोमीटर (16,200 फीट)
दीर्घतम स्पैन125 मी॰ (410 फीट)
स्पैन संख्या41
इतिहास
निर्माण आरम्भ21 अप्रैल 2002
निर्माण पूर्णदिसम्बर 2018
खुला25 दिसम्बर 2018

बोगीबील सेतु का जीवनकाल 120 वर्ष अनुमानित है।[5] पुल को बनाने में 30 लाख सीमेंट की बोरियों का इस्तेमाल किया गया। इतनी सीमेंट से 41 ओलिंपिक स्वीमिंग पूल बनाए जा सकते हैं।


स्थान संपादित करें

बोगीबिल सेतु, डिब्रूगढ़ और धेमाजी से 17 किमी की दूरी पर स्थित ब्रह्मपुत्र नदी पर है और दक्षिण में डिब्रूगढ़ शहर को धेमाजी से नदी के उत्तर में जोड़ता है। यह सेतु असम- अरुणाचल प्रदेश सीमा से सिर्फ 20 किमी दूर स्थित है और इसे कोलिया भोमोरा सेतु, तेजपुर के विकल्प के रूप काम करेगा।     

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Bogibeel Rail-Cum-Road Bridge Project Targeted for Completion by March 2018". Government of India. Press Information Bureau. 25 July 2014. मूल से 29 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 July 2014.
  2. "India's longest road-rail bridge to be inaugurated by PM Modi this year". मूल से 12 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 दिसंबर 2018.
  3. "Watch: In A Historic Moment, First Freight Train Runs On India's Longest Road-Cum-Rail Bridge". मूल से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-12-03.
  4. "PM Modi inaugurates India's longest rail-road bridge in Assam". मूल से 26 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 दिसंबर 2018.
  5. "Bogibeel: India's longest rail-road bridge has lifespan of around 120 years". मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 दिसंबर 2018.