बडन मेमोरियल चर्च, अल्मोड़ा

बडन मैमोरियल चर्च भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा नगर में स्थित एक मेथोडिस्ट गिरिजाघर है। २ मार्च १८९७ को यह बनकर तैयार हुआ था। यह गिरजाघर रोमन इंग्लिश शैली का बना हुआ है। इसकी विशेषता यह है कि फ्रांस में सृजित गोथिक (इंडो-यूरोपियन) शैली के इस चर्च का निर्माण पूरी तरह स्थानीय पत्थरों से किया गया है। यह गिरिजाघर एलआर साह मार्ग में जागनाथ के समीप मल्ला कसून में स्थित है। यहां से नगर के चारों ओर का दृश्य दिखाई देता है। चर्च भवन करीब ३० मीटर ऊंचा तथा ४० मीटर लंबा है। इस गिरजाघर में ३०० से अधिक लोग एक साथ बैठकर प्रार्थना कर सकते हैं। गिरजाघर परिसर करीब छह नाली भूमि में फैला हुआ है।

सन्दर्भ संपादित करें

  • "बडन मेमोरियल चर्च वास्तुकला का अद्भुद नमूना". बागेश्वर: अमर उजाला. १८ दिसंबर २०१२. मूल से 28 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ दिसम्बर २०१७.