बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र

बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (Great Nicobar Biosphere Reserve) भारत का एक वान्य संरक्षित क्षेत्र है। यह अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित है और उस द्वीप के ८५% क्षेत्रफल पर विस्तृत है। इसमें ८८५ वर्ग किमी का केन्द्रीय क्षेत्र है जिसके इर्द-गिर्द १२ किमी चौड़ा मध्यवर्ती पट्टा है। भारत सरकार ने इसे जनवरी १९८९ में स्थापित किया था और इसमें भारत के दो राष्ट्रीय उद्यान सम्मिलित हैं: कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान और गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान[1]

बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. "Great Nicobar now 9th Indian reserve in UNESCO world network". मूल से 13 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अप्रैल 2016.