बनारस एक 2022 भारतीय कन्नड़-भाषा की रोमांस फिल्म है, जिसे जयतीर्थ द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है, और तिलकराज बल्लाल द्वारा निर्मित है। इसमें ज़ैद खान और सोनल मोंटेइरो प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बनारस फिल्म के गाने के संगीतकार बी. अजनीश लोकनाथ हैं और छायाकार अद्वैत गुरुमूर्ति हैं। यह फिल्म 2021 की शुरुआत में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बनारस को 4 नवंबर 2022 को कन्नड़ में और हिंदी डब संस्करण के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था।

बनारस
निर्देशक जयतीर्थ
लेखक जयतीर्थ
निर्माता तिलकराज बल्लाल[1]
मुजम्मिल अहमद खान
अभिनेता जैद खान[2]
सोनल मोंटेइरो
सुजय शास्त्री
देवराज
अच्युत कुमार
छायाकार अद्वैत गुरुमूर्ति
संपादक के. एम. प्रकाश
संगीतकार बी अजनीश लोकनाथ
निर्माण
कंपनी
एन. के प्रोडक्शंस
वितरक शक्ति फिल्म फैक्ट्री (तमिलनाडु)
पैनोरमा स्टूडियो (उत्तर भारत)
के.वी.एन प्रोडक्शंस (कर्नाटक)
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 4 नवम्बर 2022 (2022-11-04)
लम्बाई
160 मिनट
देश भारत
भाषा कन्नड़

पृष्ठभूमि संपादित करें

बनारस फिल्म काशी के पृष्ठभूमि पर स्थापित है, जिसमें एक मार्मिक प्रेम कहानी इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। यह फिल्म जैद खान की भी पहली फिल्म है। इस फिल्म के अधिकांश दृश्य बनारस में ही फिल्माए गए हैं और कुछ दृश्य को बैंगलोर में फिल्माया गया है।

कलाकार संपादित करें

जैद खान सिद्धार्थ सिम्हा के रूप में—
• धानी के रूप में सोनल मोंटेइरो
• शंभू के रूप में सुजय शास्त्री
• देवराज-अजय सिम्हा
अच्युत कुमार नारायण शास्त्री के रूप में
• पीटर जैक्सन के रूप में बरकत अली
• सपना राज शिव के रूप में

संगीत संपादित करें

फिल्म का संगीत बी. अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है। जिसका अधिकार प्राप्त हिंदी और दक्षिण भाषाओं के लिए लहरी म्यूजिक और टी-सीरीज़ के पास हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Audio rights of NK Productions film Banaras sold to T- Series and Lahari Music for a whopping price". 26 October 2021.
  2. Anandraj, Shilpa (7 July 2021). "Zaid Khan on 'Banaras': A worthwhile struggle". The Hindu.