बस्तरिया बटालियन भारत के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक बटालियन है। इस बटालियन को नक्सलियों से लड़ने के लिए बनाया गया है जिसमें मुख्य रूप से आदिवासी युवा शामिल है। इस बटालियन के लिए बिजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले से जवान की भर्ती हुई है। [1] बस्तारिया बटालियन में कुल 543 जवान हैं, जिसमें 189 महिलाएं शामिल हैं।[2]

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स की बस्तरिया बटालियन नक्सलियों से निपटने के लिए बस्तर पुलिस रेंज के अंतर्गत नारायणपुर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिले के जंगलों में तैनात की जाएगी। इस बटालियन के जवान यहां की भौगोलिक स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ हैं। उन्हें घने जंगलों के भीतर एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। आईजी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस फोर्स संजय अरोरा के मुताबिक बस्तरिया बटालियन जल्द ही अपना जौहर दिखाएगी।[3]

  1. "वन इंडिया". मूल से 12 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित.
  2. "दैनिक जागरण". मूल से 22 मई 2018 को पुरालेखित.
  3. "आजतक". मूल से 8 जनवरी 2019 को पुरालेखित.

सन्दर्भ संपादित करें