बाली पैकेज एक व्यापार समझौता है[1] जिसकी प्रावधिक सहमति विश्व व्यापार संगठन के सभी सदस्यों में बाली, इंडोनेशिया में ३-६ दिसम्बर २०१३ को चले नौवें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में लेकिन यह सम्मेलन एक अतिरिक्त दिन के लिए चलते हुए ७ दिसम्बर २०१३ को समाप्त हुआ। इसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार बाधाओं को सरल बनाना और विश्व व्यापार संगठन के माध्यम से होने वाला ऐसा प्रथम समझौता है जिसपर इसके सभी सदस्यों ने मंजूरी दी है।[2] यह मसौदा २००१ में आरम्भ हुए दोहा दौर विकास के एक भाग के रूप में है।[3][4].

बाली पैकेज
संधि का प्रकार व्यापार समझौता
हस्ताक्षरित
- स्थान
7 दिसम्बर 2013 (2013-12-07)
नुसा दुवा, बाली, इंडोनेशिया

समझौता वार्ता संपादित करें

इस पैकेज में खाद्य सुरक्षा पर दस्तावेज़ भी है जिसके कारण इसके विफल होने की सम्भावना बनी हुई थी। इस संगठन में सभी निर्णय सर्वसम्मति से स्वीकार किए जाते हैं और एक भी देश यदि सहमत न हो तो निर्णय की स्वीकृति में बाधा पड़ सकती है। एक दिन पहले विफलता की आशंका तब हुई थी जब भारत के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि उनका देश नौ में से आठ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने को तैयार है।[5][6][7] इस समझौते में क्यूबा सहित तीन अन्य लातिनी अमेरिकी देश बोलीविया, वेनेजुएला और निकारागुआ ने द्वारा भी हल्की-फुल्की दिक्कतें पेश की गई जिनका समाधान किया गया।[8][9][10] फलतः, भारत और अमेरिका समझौते पहुँचे जहाँ भारतीय सब्सिडी के लिए स्थायी समाधान अगले चार वर्षों के भीतर अलग वार्ता में किया जाएगा, जबकि क्यूबा समझौते को वीटो तक पहुँचाने से बचने के लिए मान गया।[11][12]

विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख रॉबर्टो अज़ेवेदो के अनुसार - "हमारे इतिहास में पहली बार डब्ल्यूटीओ में वास्तव में निष्कर्ष निकला है। इस बार सभी सदस्य एक साथ आए। हमने विश्व व्यापार संगठन के पीछे दुनिया को रखा।"[13] खाद्य सुरक्षा के लिए अनाज के सरकारी भण्डारण जैसे विवादास्पद मुद्दों पर गीता वीर्जवान के विचारों के अनुसार यह एक ऐतिहासिक समझौता है जिसमें सभी ने खाद्य सुरक्षा के लिए एक पैकेज पर वार्ता की जो विश्व के करोड़ों गरीबों को भोजन मुहैया कराएगा।[9][14]

प्रावधान संपादित करें

निम्न क्षेत्रों सहित, बाली पैकेज के मंत्रिस्तरीय सम्मेलन द्वारा दस अलग निर्णयों समझौता किया गया:[3][15]

  • व्यापार सुविधा पर समझौता
  • विकासशील देशों में खाद्य सुरक्षा
  • कपास
  • विकासशील देशों के लिए सीमा निर्धारण

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Draft Bali Ministerial Declaration" [बाली मंत्रिस्तरीय घोषणा का मसौदा] (अंग्रेज़ी में). विश्व व्यापार संगठन. मूल से 18 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  2. एंड्रयू वाकर (७ दिसम्बर २०१३). "WTO agrees global trade deal worth $1tn" (अंग्रेज़ी में). बीबीसी न्यूज़. मूल से 7 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  3. "Days 3, 4 and 5: Round-the-clock consultations produce 'Bali Package'" [३, ४ और ५ वाँ दिन: चौबीसों घंण्टे विमर्श ने 'बाली पैकेज' का निर्माण किया।]. विश्व व्यापार संगठन (अंग्रेज़ी में). ७ दिसम्बर २०१३. मूल से 9 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ दिसम्बर २०१३.
  4. Amin, M. and Haidar, J.I., 2013. "Trade Facilitation and Country Size Archived 2014-04-20 at the वेबैक मशीन," Policy Research Working Paper Series 6692, The World Bank
  5. "विश्व व्यापार संगठन द्वारा बाली पैकेज स्वीकृत". रेडियो रूस. ७ दिसम्बर २०१३. मूल से 9 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  6. "बाली पैकेज पर भारत अपने रुख पर कायम: शर्मा". लाइव हिन्दुस्तान. ७ दिसम्बर २०१३. मूल से 13 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  7. "बाली में भारत की जीत, खाद्य सुरक्षा को खतरा नहीं: शर्मा". लाइव हिन्दुस्तान. ६ दिसम्बर २०१३. मूल से 8 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  8. "डब्ल्यूटीओ के बाली पैकेज को झटका". ज़ी न्यूज़. ७ दिसम्बर २०१३. मूल से 9 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  9. "WTO ने आखिरकार अपनाया ऐतिहासिक बाली पैकेज". ज़ी न्यूज़. ७ दिसम्बर २०१३. मूल से 9 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  10. "World Trade Organisation adopts Bali package, to move ahead on Doha round" [विश्व व्यापार संगठन ने दोहा दौर पर आगे बढ़ने के लिए बाली समझौते को स्वीकृति दी]. द इण्डियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). ७ दिसम्बर २०१३. मूल से 9 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ दिसम्बर २०१३.
  11. श्नाइडर, हावर्ड (७ दिसम्बर २०१३). "U.S.-India compromise allows trade deal to hobble forward at WTO" [विश्व व्यापार संगठन में आगे बढ़ाने के लिए वि॰ रा॰ अ॰ - भारत के मध्य समझौते ने व्यापार समझौते को अनुमति दी]. द वाशिंगटन पोस्ट (अंग्रेज़ी में). मूल से 8 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ दिसम्बर २०१३.
  12. "W.T.O. Reaches First Global Trade Deal" [वि॰व्या॰सं॰ पहली बार वैश्विक व्यापार समझौते पर पहुँचा]. द न्यूयॉर्क टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 8 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ दिसम्बर २०१३.
  13. एंड्रयू वाकर (७ दिसम्बर २०१३). "डब्ल्यूटीओ में व्यापार समझौते पर सहमति". बीबीसी हिन्दी. मूल से 11 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  14. "डब्ल्यूटीओ ने आखिरकार अपनाया बाली पैकेज". लाइव हिन्दुस्तान. ७ दिसम्बर २०१३. मूल से 12 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ दिसम्बर २०१३.
  15. "Draft Bali Ministerial Declaration" [बाली मंत्रिस्तरीय घोषणा का मसौदा] (अंग्रेज़ी में). विश्व व्यापार संगठन. ७ दिसम्बर २०१३. मूल से 18 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ८ दिसम्बर २०१३.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

  • घोषणा का मसौदा (अंग्रेज़ी में)