बियाफो हिमनद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगित बलिस्तान क्षेत्र में काराकोरम पर्वत श्रेणी पर स्थित (६७ कि॰मी॰ लम्बा) हिमनद है। यह हिस्पर ला दर्रे के समीप हिस्पर हिमनद (४९ कि॰मी॰ लम्बा) से मिलकर विश्व का सबसे लम्बा गैर ध्रुवीय (अल्पाइन) हिमनद तंत्र बनाता है।[1]

गिलगित बलिस्तान में बियाफो हिमनद

बियाफो हिमनद ताजिकिस्तान के फशेंको हिमनद (७७ कि॰मी॰) और सियाचिन हिमनद (७० कि॰मी॰) के बाद ध्रुवीय क्षेत्र के बाहर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा हिमनद है।


सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 जून 2014.