बिग बॉस 7
बिग बॉस 7[1] को बिग बॉस: जन्नत का वाह और जहन्नम का आव देखेंगे साथ सात या बस बिग बॉस: साथ सात के नाम से भी जाना जाता है।यह भारतीय रियलिटी टीवी श्रृंखला बिग बॉस का सातवां सीजन है जो टीवी चैनल कलर्स टीवी पर शुरू हुआ। सलमान खान चौथी बार मेजबान के रूप में लौटे और यह सीज़न अपने पूर्ववर्ती, बिग बॉस 6 से अधिक लंबा है और 15 सप्ताह (104 दिन) तक चला, जो शनिवार, 28 दिसंबर 2013 को समाप्त हुआ। टैगलाइन- 'जन्नत का वो और जहन्नम का आव देखेंगे साथ सात। शो का प्रसारण 15 सितंबर से शुरू हुआ था।
बिग बॉस (7वाँ सत्र) | |
---|---|
द्वारा प्रस्तुत | सलमान ख़ान |
दिनों की संख्या | 104 |
घरवाले | 20 |
विजेता | गौहर खान |
उपविजेता | तनीषा मुखर्जी |
मूल देश | भारत |
रिलीज | |
मूल नेटवर्क | कलर्स टीवी |
जारी होने की मूल दिनांक |
15 सितम्बर 2013 28 दिसम्बर 2013 | –
सत्र कालक्रम |

इसमें सलमान खान प्रस्तोता थे। वे इससे पहले भी बिग बॉस के पिछले तीन संस्करण में प्रस्तोता रह चुके हैं। यह कार्यक्रम कुल 15 सप्ताह (104 दिन) तक चला और 28 दिसम्बर 2013 को समाप्त हुआ। यह कार्यक्रम 15 सितम्बर से हर दिन रात को 9 बजे प्रसारित होता था।[2]
इसमें गौहर खान को विजेता घोषित किया गया और तनिशा मुखर्जी दूसरे स्थान पर रहीं।[3][4]
विषय
संपादित करेंबिग बॉस का यह घर दो अलग अलग विषय में बना हुआ है। जिसमें एक भाग को स्वर्ग और दूसरे भाग को नर्क कहते हैं। स्वर्ग वाला हिस्सा बहुत अच्छा होता है और बहुत आराम से रहने लायक होता है। वहीं नर्क में बहता हुआ पानी और कई तरह की परेशानी होती है। इसके बारे में घर के रहने वालों को शुरुवात के ही रात को पता चलता है। इसमें किसी भी सीमा के उस पार जाने की अनुमति नहीं होती है और केवल खाना आदि सामान ही एक दूसरे को वे लोग भेज सकते हैं। 31 दिन के बाद नर्क वाला हिस्सा हटा दिया गया और सभी घर के लोग स्वर्ग वाले हिस्से में आ गए।
प्रसारण
संपादित करेंइसका प्रसारण भारत में कलर्स पर 15 सितम्बर 2013 से शुरू हुआ। वहीं इसका प्रसारण पाकिस्तान में अरे डिजिटल पर 21 सितम्बर 2013 व ब्रिटेन में इसका प्रसारण 15 सितम्बर 2013 से शुरू हुआ।
प्रतिभागी
संपादित करें- तनिशा मुखर्जी
- वीजे एंडी
- रतन राजपूत
- गौहर खान
- शिल्पा सखलानी
- अपूर्व अग्निहोत्री
- काम्या पंजाबी
- हेज़ल कीच
- कुशाल टंडन
- रजत रवैल
- अरमान कोहली
- संग्राम सिंह
- एली एवराम
- प्रत्यूषा बनर्जी
- अनीता आडवाणी
वाइल्ड कार्ड प्रवेशक
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Bigg Boss 8 Official Website, Biggest Reality TV Show on Colors TV, Full Episodes Video, Live Videos, Mini Clips, Photo Gallery - Colors TV Show". http://colors.in.com/in/biggboss/. Archived from the original on 23 सितंबर 2014. Retrieved 18 November 2014.
{{cite web}}
: External link in
(help)|work=
- ↑ "'Bigg Boss 7' complete list of contestants". Indian Express. 15 September 2013. Archived from the original on 23 अक्तूबर 2013. Retrieved 2013-09-15.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Bollywood Actress Gauahar Khan Wins Bigg Boss 7". India Times. 28 December 2013. Archived from the original on 29 दिसंबर 2013. Retrieved 28 December 2013.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Bigg Boss 7: Gauahar Khan wins, Tanisha Mukherji first runner-up - IBNLive". Ibnlive.in.com. 2013-12-28. Archived from the original on 29 दिसंबर 2013. Retrieved 2014-04-30.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)