बिनोदिनी दासी

भारतीय अभीनेत्री

बिनोदिनी दासी (१८६२ - १९४१) कलकत्ता की बंगाली भाषा की प्रसिद्ध नाट्य अभिनेत्री थीं।[1] वे नटी बिनोदिनी के नाम से भी प्रसिद्ध थीं। उन्होंने केवल १२ वर्ष की आयु में अभिनय करना आरम्भ किया और २३ साल की उम्र तक इस क्षेत्र में जुड़ी रही। इसके बाद उन्होंने १९१३ में अपनी आत्मकथा लिखी जो आमार कथा ('मेरी बात") नाम से प्रकाशित हुई थी।[2]

बिनोदिनी दासी
Binodini dasi.jpg
जन्म 1862
मृत्यु 1941
व्यवसाय नाट्य अभिनेत्री

जीवनीसंपादित करें

१८६२ में जन्मी बिनोदिनी, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बारह वर्ष की उम्र में ही कर दी थी जब उन्होंने कलकत्ता के नेशनल थिएटर के संस्थापक गिरीश चंद्र घोष की मेंटरशिप के तहत १८७४ में पहली बार एक नाटक में भूमिका निभाई थी।[3] इस तरह बंगाली रंगमंच के दर्शकों के बीच यूरोपीय थिएटर के प्रोसेकेनियम से प्रेरित उनका कैरियर शुरू हुआ था। बारह साल के करियर के दौरान उसने अस्सी से अधिक भूमिकाएँ निभाईं, जिनमें प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोतीबाई और कपालकुंडला शामिल थीं। वह अपनी आत्मकथा लिखने वालों में थिएटर की पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्रियों में से एक थीं।

१९वीं सदी के बंगाल के महान संत रामकृष्ण परमहंस १८८४ में उनके नाटक को देखने आए थे।[4] वह बंगाली रंगमंच की एक अग्रणी उद्यमी थीं और उन्होंने यूरोपीय और देशी शैलियों के माध्यम से मंच मेकअप की आधुनिक तकनीकों की शुरुआत की।

लोकप्रिय संस्कृति मेंसंपादित करें

नटी बिनोदिनी, १९९४ में बनी बंगाली फिल्म थी जिसमें प्रसोनजित चटर्जी और देबश्री राय ने अभिनय किया था। यह फिल्म इन्हीं के ऊपर बनाई गयी थी।[5]

नटी बिनोदिनी, उनकी आत्मकथा पर आधारित एक नाटक, "आमेर कथा" पहली बार १९९५ में नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा रिपर्टरी कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसमें मुख्य भूमिका अभिनेत्री के रूप में सीमा बिस्वास ने निभाई थी, फिर २००६ में, प्रसिद्ध रंगमंच निर्देशक अमल अल्लाना ने एक नाटक का निर्देशन किया था। नाम वही रखा गया था जो १९९४ में प्रस्तुत किया गया था।[6][7][8]

सन्दर्भसंपादित करें

  1. Dasi, Binodini - Banglapedia. मूल से 13 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फरवरी 2019.
  2. "Women on stage still suffer bias: Amal Allana (Interview)". Sify News. 11 March 2010. मूल से 11 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 April 2010.
  3. Bringing alive Binodini Dasi Archived 2018-06-15 at the Wayback Machine द ट्रिब्यून, Sunday, 18 November 2007.
  4. Christopher Pinney, Photos of the Gods p. 42 Archived 2014-07-05 at the Wayback Machine
  5. "Nati Binodini-IMDb". मूल से 25 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 फ़रवरी 2019.
  6. Romesh Chander (8 December 2006). "Autobiography comes alive : "Nati Binodini", based on Binodini's autobiography "Aamar Kathaa"". The Hindu. मूल से 6 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 April 2010.
  7. "STAGE CRAFT". India Today. 8 February 2008. मूल से 11 अगस्त 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 April 2010.
  8. "Lights, sets, action..: Nissar and Amal Allana's "Nati Binodini" premieres this weekend in Delhi". The Hindu. 24 November 2006. मूल से 1 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 April 2010.

स्रोतसंपादित करें