बिष्णुप्रिया मणिपुरी लोग

बिष्णुप्रिया मणिपुरी[1] लोग भारत के मणिपुर तथा असम, त्रिपुरा, बांग्लादेश में के निवासी भारतीय-आर्य लोग हैं। ये लोग विष्णुप्रिया मणिपुरी बोलते हैं जो भारत-आर्य मूल की भाषा है और बांग्ला से भिन्न है। इस भाषा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह भाषा इसमें तिब्बती-बर्मी तत्त्वों का सर्वथा अभाव है। बिष्णुप्रिया मणिपुरी लोगों की संस्कृति मैतै लोगों की संस्कृति जैसी ही है, केवल कुछ लोक व्यवहार अलग हैं। बिष्णुप्रिया मणिपुरी धर्म से हिन्दू हैं और यह स्वयं को तॖतीय पाण्डव अर्जुन के व॑शज मानते हैं । इनके पूजापाठ कर्मकांड आदि सभी सामवेद के नियमानुसार होता है और यह चन्दव॑शीय श्रत्रिय है । यह लोग एक ही गोत्र में विवाह नहीं करते हैं । बिष्णुप्रिया मणिपुरी भोजन में चावल , सब्जी , रोटी , दाल , मछली और अ॑डे सामिल करते हैं और इनके समाज में मा॑साहार निषिद्ध है ।

बिष्णुप्रिया मणिपुरी
कुल जनसंख्या
507,500[उद्धरण चाहिए]
विशेष निवासक्षेत्र
भारत भारत
बांग्लादेश बांग्लादेश
भाषाएँ
बिष्णुप्रिया मणिपुरी
धर्म
हिन्दू
सम्बन्धित सजातीय समूह
मैतै मणिपुरी लोग

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें