बिसौरी
बिसौरी उत्तरी भारत में जौनपुर जिला का एक गांव है जिसकी आबादी लगभग 1000 है। बिसौरी वाराणसी डिवीजन और जौनपुर जिला प्रशासन के अंतर्गत आता है। यह जौनपुर शहर से 49 किमी पूर्व, और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 306 किमी की दूर पर स्थित है। बिसौरी का पोस्टल इंडेक्स नंबर 222129 है और पोस्ट ऑफिस पतरहीं है और प्रधान डाक कार्यालय शहर में स्थित है। बिसौरी एक ग्राम पंचायत है, इस पंचायत में दो गांव हैं जिसमे पहला गांव बिसौरी तथा दूसरा गांव तिवारीपुर है।
बिसौरी Bisauri | |
---|---|
गांव | |
![]() गांव और स्थानीय क्षेत्र का प्रसिद्ध माँ काली & भगवान शंकर मन्दिर। (चित्र अमन सिंह रघुवंशी द्वारा) | |
उपनाम: बिसौरी | |
निर्देशांक: 25°35′22″N 83°04′04″E / 25.5895125°N 83.0678362°Eनिर्देशांक: 25°35′22″N 83°04′04″E / 25.5895125°N 83.0678362°E | |
देश | ![]() |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
जिला | जौनपुर |
तहसील | केराकत |
ब्लॉक | डोभी |
शासन | |
• प्रणाली | ग्राम पंचायत / विधान सभा |
• सभा | ग्राम प्रधान |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 172.64 हेक्टेयर किमी2 (Formatting error: invalid input when rounding वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 939 |
भाषा | |
• अधिकारिक | हिंदी |
• अन्य | भोजपुरी, जौनपुरी, अंग्रेजी |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
पिन कोड | 222129 |
वाहन पंजीकरण | UP 62 |
लिंग अनुपात | 452/487 ♂/♀ |
वाराणसी से दूरी | 44 किलोमीटर (27 मील) |
जौनपुर से दूरी | 49 किलोमीटर (30 मील) |
गाज़ीपुर से दूरी | 55 किलोमीटर (34 मील) |
आज़मगढ़ से दूरी | 70 किलोमीटर (43 मील) |
लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र | मछलीशहर (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) |
वेबसाइट | http://jaunpur.nic.in/ https://facebook.com/bisauri |
बिसौरी के बारे मेंसंपादित करें
बिसौरी एक छोटा सा गांव है, जनगणना के अनुसार बिसौरी गांव में करीब 159 घर हैं। केराकत सबसे नजदीकी कस्बा है। वाराणसी और जौनपुर सबसे निकटतम शहर हैं।
शिक्षासंपादित करें
प्राथमिक शिक्षासंपादित करें
- प्राथमिक विद्यालय, बिसौरी
- उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिसौरी
उच्च शिक्षासंपादित करें
बिसौरी से नजदीक उच्च शिक्षा के लिये तीन कॉलेज हैं -
- आदर्श इंटर कॉलेज, रेहारी
- श्री गणेश राय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (SGRPGC) डोभी, केराकत, जौनपुर
- आचार्य बलदेव पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, पतरहीं, जैनपुर।
आवागमनसंपादित करें
रेलसंपादित करें
दुधौंडा रेलवे स्टेशन, डोभी रेलवे स्टेशन और केराकत रेलवे स्टेशन ये कुछ छोटे रेलवे स्टेशन बिसौरी के निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो कि पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत आते है। डोभी स्टेशन पर कई बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का ठहराव है जैसे मुंबई, दिल्ली तथा कई अन्य शहरो केे लिये भी।
सड़कसंपादित करें
जिला मुख्यालय जौनपुर और बिसौरी के बीच ड्राइविंग दूरी 49 किमी है। बिसौरी सड़क मार्ग द्वारा वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है
हवासंपादित करें
बिसौरी से निकटतम प्रमुख हवाई अड्डा लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा, बाबतपुर, वाराणसी है। जो सड़क मार्ग से 45 किमी है । दूसरा निकटतम हवाई अड्डा आज़मगढ़ हवाईअड्डा है।
त्योहारसंपादित करें
ऐतिहासिक स्थान और जगहेंसंपादित करें
- मां काली व भगवान शंकर मंदिर
- मरी माता मंदिर
- ईडन गार्डन (बिसौरी खेल मैदान)
चित्रशालासंपादित करें
- Map of Bisauri 01.png
बिसौरी गांव का मानचित्र
- Map of Bisauri 02.png
बिसौरी गांव का मानचित्र कुछ जानकारी के साथ
- Goddess Kaali & Lord Shankar Temple 01.jpg
वर्षा के मौसम का दृश्य
- Goddess Kaali & Lord Shankar Temple 02.jpg
मंदिर का रात्रि के समय का दृश्य
- Goddess Kaali & Lord Shankar Temple 03.jpg
संध्याकाल के समय का दृश्य
- Goddess Kaali & Lord Shankar Temple 04.jpg
मंदिर पर कुछ कार्यक्रम का आयोजन
- Edan Garden (Bisauri Play Ground).jpg
ईडन गार्डन (बिसौरी खेल मैदान)
आस-पास के गांवसंपादित करें
- अटहरपार
- बोदरी
- चिटकों
- चांदपुर
- घुटठा
- हिसामपुर
- कोपा
- कृष्णा नगर
- मढ़ी
- पतरहीं
- रेहारी
- तिवारीपुर
निर्वाचन क्षेत्रसंपादित करें
यहां एक लोकसभा और एक राज्य सभा निर्वाचन क्षेत्र आता है-
जनसांख्यिकीयसंपादित करें
2011 की जनगणना भारत,[1] के अनुसार बिसौरी गांव की आबादी 939 है, जिसमें 452 पुरुष और 487 महिलाएं हैं।
इसे भी देखेंसंपादित करें
संदर्भसंपादित करें
- ↑ "Census of India 2011: Data from the 2011 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 2004-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01.