असम में अनेक रंगारंग त्‍यौहार मनाए जाते हैं। बिहू असम का मुख्‍य पर्व है। यह साल में तीन बार मनाया जाता है-

  • रंगाली बिहू या बोहाग बिहू - फसल बुबाई की शुरूआत का प्रतीक है और इससे नए वर्ष का भी शुभारंभ होता है।
  • भोगाली बिहू या माघ बिहू - फसल कटाई का त्‍योहार है ; और
  • काती बिहू या कांगली बिहू - शरद ऋतु का एक मेला है।