बीए पास

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

बीए पास बॉलीवुड की 2013 में प्रदर्शित हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन अजय बहल ने किया है तथा निर्माता भरत शाह हैं।[1] फ़िल्म में मुख्य अभिनय पात्र शिल्पा शुक्ला, शादाब कमाल, राजेश शर्मा और दिब्येन्दु भट्टाचार्य हैं। इसके वितरक वीआईपी बैनर तले भारत शाह हैं। यह फ़िल्म मोहन शुक्ला की २००९ में रचित लघु कहानी 'द रेलवे आँटी' से संकलित है।[2]

बीए पास
निर्देशक अजय बहल
लेखक ऋतेश शाह
निर्माता अजय बहल (टोंगा टॉकीज), भरत शाह[1]
अभिनेता शिल्पा शुक्ला
शादाब कमाल
राजेश शर्मा
दिब्येन्दु भट्टाचार्य
छायाकार अजय बहल
संपादक प्रवीण अंगारे
संगीतकार आलोकनन्दा दासगुप्ता[1]
वितरक वीआईपी फ़िलम्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अगस्त 2, 2013 (2013-08-02)
(भारत)
  • अगस्त 30, 2012 (2012-08-30) (मॉन्ट्रियल विश्व फिल्म समारोह)
लम्बाई
95 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

फ़िल्म को पहले 12 जुलाई 2013 को जारी करना तय किया गया था लेकिन भाग मिल्खा भाग के प्रदर्शन के कारण इसकी प्रदर्शन तिथि आगे बढ़ाकर 2 अगस्त 2013 कर दी गयी थी।[3]

पटकथा संपादित करें

मुकेश (शादाब कमाल) अपने मां-बाप के गुज़रने के बाद दिल्ली में अपनी बुआ (गीता शर्मा) के पास रहने के लिए आ जाता है। उस पर अपनी दो बहनों की ज़िम्मेदारी भी है जो एक दूसरे शहर में हॉस्टल में रहती हैं। मुकेश का कोई अकादमिक भविष्‍य नहीं है। उसकी मौजूदा हालत भी खस्‍ता ही है। यही कारण है कि वह अपनी बुआ के पास रहता है। मुकेश की बुआ और उनका बेटा उसे अपने यहां नहीं चाहते एवं उसे बेरोज़गार रहने के लिए हमेशा ताने देते रहते हैं। एक दिन सारिका (शिल्पा शुक्ला) जो कि उसकी बुआ की दोस्त है मुकेश से मिलती है। वो मुकेश को किसी बहाने से अपने घर बुलाती है और उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करती है। फिर दोनों नियमित तौर से सारिका के घर मिलने लगते हैं। कुछ दिनों बाद सारिका उसे ऐसी अमीर महिलाओं के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजने लगती है जो अपने पति के साथ सेक्स संबंधों से संतुष्ट नहीं है। मुकेश को अपनी ये जीवनचर्या पसंद नहीं आती है लेकिन उसे पैसे कमाने के लिए मजबूरी में ये काम करना पड़ता है। सारिका की सास (शांतिदेवी) को कुछ गड़बड़ होने का अहसास होता है और वो अपने बेटे यानी सारिका के पति खन्ना (राजेश शर्मा) को इसके प्रति आगाह करती है।

कलाकार संपादित करें

  • शिल्पा शुक्ला - सारिका
  • शादाब कमाल - मुकेश
  • राजेश शर्मा - खन्ना
  • दिब्येन्दु भट्टाचार्य - जॉनी
  • विजय कौशिक - फुफा जी
  • अनुला नावलेकर - छोट्टी
  • हैप्पी रणजीत - पीएचडी
  • अमित शर्मा - अमित
  • गीता शर्मा - बुआ जी
  • रवीना सिंह - सोनू

प्रदर्शन संपादित करें

दिल्ली में आयोजित एशिया और अरब सिनेमा के ओशियन सिनेफेन फ़िल्म समारोह में फ़िल्म का प्रदर्शन 2012 में किया गया तथा वाणिज्यिक दृष्टि से इसको 2 अगस्त 2013 को प्रदर्शित किया गया।[2]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "MOVIE REVIEW: B.A.PASS" [चलचित्र समीक्षा: बी॰ए॰ पास]. दैनिक भास्कर. 2 अगस्त 2013. मूल से 3 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2013.
  2. "Ajay Bahl : 'B.A. Pass' notes" [अजय बहल: 'बीए पास' टिप्पणी] (अंग्रेज़ी में). मिंट. 01 जून 2013. मूल से 20 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2013. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "B .A PASS Preview" [बीए पास पूर्वावलोकन] (अंग्रेज़ी में). वीजे मूवी डब्ल्यूएस. 28 जुलाई 2013. मूल से 18 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 अगस्त 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें