राज्य जहां बीघा का इस्तेमाल जमीन का एरिया मापने की इकाई के रूप में किया जाता है बीघा आमतौर पर उत्तर भारत में इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल पड़ोसी देशों बांग्लादेश और नेपाल में भी किया जाता है। विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में बीघा का इस्तेमाल जमीन के बड़े हिस्से को मापने के लिए किया जाता है।

एरिया मापने के बेंचमार्क के रूप में बीघा का इस्तेमाल असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में आम है। हालाँकि, हर राज्य में बीघा जमीन की अलग-अलग साइज को दर्शाता है क्योंकि इस इकाई की कोई मानक साइज नहीं है। यही कारण है कि बीघा क्षेत्रीय विविधताओं के साथ प्रयोग किया जाता है।


भारतीय राज्यों की सूची जहां बीघा का उपयोग किया जाता है असम बिहार छत्तीसगढ़ गुजरात हरियाणा हिमाचल प्रदेश झारखंड पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल

1 बीघा कितना होता है? बीघा द्वारा कन्वर्ट किया गया एरिया हर जगह अलग-अलग होता है. चूँकि वर्ग फुट अब भारत में भूमि मापन की सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली इकाई है, हम इस इकाई का उपयोग आपको नीचे दी गई तालिका में एक बीघा की विशालता के बारे में एक स्पष्ट विचार प्रदान करने के लिए करेंगे।


भारतीय राज्यों में 1 बीघा कितना होता है?


राज्य बीघा की समझ असम 14,400 स्क्वेयर फीट बिहार 27,220 स्क्वेयर फीट गुजरात 17,427 स्क्वेयर फीट हरियाणा 27,225 स्क्वेयर फीट हिमाचल प्रदेश 8,712 स्क्वेयर फीट झारखंड 27,211 स्क्वेयर फीट पंजाब 9,070 स्क्वेयर फीट राजस्थान 1 पक्का बीघा=27,225 स्क्वेयर फीट 1 कच्चा बीघा=17,424 स्क्वेयर फीट मध्य प्रदेश 12,000 स्क्वेयर फीट उत्तराखंड 6,804 स्क्वेयर फीट उत्तर प्रदेश 27,000 स्क्वेयर फीट पश्चिम बंगाल 14,348 स्क्वेयर फीट


  • आप यह गणना Housing.com के भूमि इकाई कनवर्टर का इस्तेमाल करके भी कर सकते हैं।


कच्चा बीघा और पक्का बीघा: अंतर कई राज्यों में पर बीघे को कच्चा बीघा और पक्का बीघा के दो अलग-अलग प्रकारों में भी इस्तेमाल किया जाता है। कच्चा बीघा (Kachcha Bigha) और पक्का बीघा (Pakka Bigha) का यह विभाजन लगान राशि को बढ़ाने के लिए ज़मीदारों ने किया था। सरकार द्वारा दिए गए एक पक्के बीघे को वो कई कच्चे बीघों में बाँट दिया करते थे जिससे की लगान की राशि कई गुना बढ़ जाती थी। इसका अर्थ ये भी है के कच्चा बीघा हमेशा पक्के बीघे से छोटा होगा।


1 बीघा में कितना गज? 1 बीघा 1,600 गज के बराबर होता है.



एक एकड़ में कितना बीघा?


एकड़ बीघा 1 1.6 2 3.2 3 4.8 4 6.4 5 8 6 9.6 7 11.2 8 12.8 9 14.4 10 16



हेक्टेयर से बीघा


हेक्टेयर बीघा 1 3.95 2 7.90 3 11.86 4 15.81 5 19.76 6 23.72 7 27.67 8 31.62 9 35.58 10 39.53



अलग-अलग ज़ोन में बीघा का कैसे होता है उपयोग?


ज़ोन माप राज्य ईस्ट इंडिया 1 बीघा = 1,600 वर्ग गज असम और बंगाल पश्चिम भारत 1 बीघा = 1,936 वर्ग गज गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्से मध्य भारत 1 बीघा = 1,333.33 वर्ग गज मध्य प्रदेश उत्तर भारत 1 बीघा = 900 से 3,025 वर्ग गज सम्पूर्ण उत्तर भारत