अगर आप ऑस्ट्रेलिया के बैंकसिया नामक फूलों पर जानकारी ढूंढ रहे हैं तो बैंकसिया का लेख देखें

खुली जगह, खेल का मैदान और पिकनिक मनाने की जगह, ये सब चीजें बैंकसिया पार्क को सभी उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। साइकिलिंग, जॉगिंग और ताजी हवा लेने के लिए यह पार्क सर्वथा उपयुक्त है। यहाँ पर पक्षियों की लगभग ८० प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ नदी के किनार रनबो लॉरीकीट को देखा जा सकता है। तालाब में तैरती काली बतखों के झुंड बड़े सुखद प्रतीत होते हैं।