बॉलीवुड संगीत या हिन्दी फ़िल्म संगीत प्रमुखतः भारत में हिन्दी सिनेमा की फिल्मों में प्रयुक्त संगीत को कहा जाता है।[1] बॉलीवुड संगीत इंडियन पॉप शैली में बनाया जाता है, हालांकि इसमें क्लासिकल तथा मॉडर्न, दोनों संगीत शैलियों से मिली प्रेरणा शामिल होती है।[1] बॉलीवुड गीत अब उत्तर भारत की संस्कृति का ही भाग बन चुके हैं, और उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों, बसों या ट्रेनों में बजते सुनाई दे सकते हैं।[2] यद्यपि बॉलीवुड फिल्मों के संगीत को पाश्चात्य सिनेमा की म्यूजिकल शैली के समानांतर रखा जा सकता है; परंतु इन दोनों में कई भिन्नताएं हैं। कहानी तथा डायलागों की ही तरह हिंदी फिल्मों में संगीत का अपना अलग महत्त्व है।[1]:2

बॉलीवुड गीतों में हिन्दी तथा उर्दू की मिश्रित भाषा 'हिन्दुस्तानी' का प्रयोग होता है, जिससे ये हिन्दी तथा उर्दू, दोनों भाषा बोलने वालों को समान रूप से समझ आ जाते हैं। हाल के समय में इन दोनों के अतिरिक्त अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग का भी चलन देखा गया है।[3] उर्दू शायरी और गजलों का शुरू से ही बॉलीवुड संगीत पर अत्यधिक प्रभाव रहा है।[4]

सांस्कृतिक प्रभाव संपादित करें

हिन्दी फ़िल्म संगीत केवल भारत भर में ही नहीं वरन दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग माना जाने लगा है।[1]:14 ब्रिटेन में बॉलीवुड गीत भोजनालयों में, तथा एशियाई रेडियो चैनलों में बजाए जाते हैं। ब्रितानी नाटककार सुधा भूचर ने हम आपके हैं कौन पर आधारित एक संगीत नाटक, फोर्टीन सांग्स बनाया, जिसे ब्रिटेन में खूब पसंद किया गया। फिल्मकार बुज़ लाहरमान ने अपनी फिल्म मौलिन रोगे में भारतीय गीतों के प्रभाव का स्पष्ट वर्णन किया। उनकी इस फ़िल्म का गीत "हिन्दी सैड डायमंड्स" अनु मलिक के गीत "छम्मा छम्मा" पर आधारित था।[5] ग्रीस में जहां भारतीय गीतों पर आधारित इंडोप्रेपी शैली बनी, तो वहीं इंडोनेशिया के विभिन्न गायक, जैसे एलाय खड़ाम, रहोम इरना तथा मन्स्युर एस हिन्दी गीतों को इंडोनेशियाई संगीत के साथ पुनः गाते हैं।[6] फ्रांस के एक बैंड लेस रीता मित्सुकों ने अपनी संगीत वीडियो ले पेटिट ट्रैन के लिए बॉलीवुड संगीत से प्रेरणा ली। और गायक पास्कल बॉलीवुड ने "ज़िन्दगी एक सफर है सुहाना" गीत का फ्रेंच कवर गाकर इस गीत को फ्रांस में लोकप्रियता प्रदान की।[7] नाइजीरिया के होउसा युवकों के मध्य आजकल बंदिरी संगीत काफी लोकप्रिय है, जो सूफी तथा बॉलीवुड संगीत का एक मिश्रण है।[8] कैरिबियाई क्षेत्र का चटनी संगीत भी बॉलीवुड संगीत का ही एक स्थानीय प्रारूप है।[9]

सर्वाधिक बिकने वाली बॉलीवुड संगीत एल्बमें संपादित करें

शीर्ष १० संपादित करें

संख्या वर्ष एल्बम संगीतकार बिक्री स्त्रोत
१९९० आशिकी नदीम श्रवण २,००,००,००० [10]
१९९५ बॉम्बे ए आर रहमान १,५०,००,००० [11]
१९९७ दिल तो पागल है उत्तम सिंह १,२५,००,००० [12]
१९९४ हम आपके हैं कौन रामलक्ष्मण १,२०,००,००० [13]
१९९६ राजा हिन्दुस्तानी नदीम श्रवण १,१०,००,००० [12]
१९८८ मैंने प्यार किया रामलक्ष्मण १,००,००,००० [14]
१९९१ साजन नदीम श्रवण १०,००,००० [15]
१९९५ बेवफा सनम निखिल विनय १,००,००,००० [16]
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जतिन ललित १,००,००,००० [17][18]
रंगीला ए आर रहमान १,००,००,००० [16]
२००० कहो ना प्यार है राजेश रोशन १,००,००,००० [19]

दशकवार सूची संपादित करें

दशक एल्बम बिक्री स्त्रोत
१९५० आवारा (१९५१) [20]
१९६० संगम (१९६४) [21]
१९७० बॉबी (१९७३) [22]
१९८० मैंने प्यार किया (१९८९) १,००,००,००० [14][23]
१९९० आशिकी (१९९०) २,००,००,००० [10][12]
२००० मोहब्बतें (२०००) ५०,००,००० [24]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Gopal, Sangita; Moorti, Sujata (16 June 2008). Global Bollywood: travels of Hindi song and dance. U of Minnesota Press. पपृ॰ 1–6. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-8166-4579-4. मूल से 5 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 January 2012.
  2. Gokulsing, K. Moti (4 February 2009). Popular culture in a globalised India. Taylor & Francis. पृ॰ 130. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-415-47666-9. मूल से 5 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 January 2012.
  3. "Decoding the Bollywood poster". National Science and Media Museum. 28 February 2013. मूल से 16 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2018.
  4. Dwyer, Rachel (2006). Filming the Gods: Religion and Indian Cinema (अंग्रेज़ी में). Routledge. पृ॰ 106. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781134380701.
  5. Conrich, Ian; Tincknell, Estella (1 July 2007). Film's musical moments. Edinburgh University Press. पृ॰ 206. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-7486-2345-7. अभिगमन तिथि 22 January 2012.
  6. David, Bettina (2008). "Intimate Neighbors: Bollywood, Dangdut Music, and Globalizing Modernities in Indonesia". प्रकाशित Sangita Gopal and Sujata Moorti (संपा॰). Global Bollywood: Travels of Hindi Song and Dance. University of Minnesota Press. पपृ॰ 179–220. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780816645794.
  7. "Pascal of Bollywood". RFI (फ़्रेंच में). 11 November 2004. मूल से 11 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 September 2012.
  8. Sangita Gopal and Sujata Moorti, संपा॰ (2008). Global Bollywood: Travels of Hindi Song and Dance. University of Minnesota Press. पृ॰ 8. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780816645794.
  9. Sangita Gopal and Sujata Moorti, संपा॰ (2008). Global Bollywood: Travels of Hindi Song and Dance. University of Minnesota Press. पृ॰ 34. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780816645794.
  10. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  11. "The "Mozart of Madras" AR Rahman is Performing LIVE in Australia" (अंग्रेज़ी में). SBS. 14 February 2017. मूल से 1 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2018.
  12. "Music Hits 1990-1999 (Figures in Units)". बॉक्स ऑफिस इंडिया. 2 जनवरी 2010. मूल से 2 जनवरी 2010 को पुरालेखित.
  13. Morcom, Anna (2017). Hindi Film Songs and the Cinema (अंग्रेज़ी में). Routledge. पृ॰ 198. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9781351563741.
  14. "Audio tape producers ride crest of Bollywoods music boom, composers become stars". इण्डिया टुडे. 30 November 1993. मूल से 1 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2018.
  15. "Bringing melody back, Nadeem-Shravan churn out hit after hit". इण्डिया टुडे. 15 April 1992. मूल से 24 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2018.
  16. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  17. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  18. "Tuning in to better times?". The Hindu. 9 July 2003.
  19. "Film producers float their own music firms". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 11 November 2011. मूल से 16 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2018.
  20. "Music Hits 1950-1959". बॉक्स ऑफिस इंडिया. 5 फ़रवरी 2010. मूल से 5 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  21. "Bollywood Romantic Songs -2020". Bollywood Romantic Songs . 9 सितम्बर 2020. मूल से 9 सितम्बर 2020 को पुरालेखित. पाठ "unknown" की उपेक्षा की गयी (मदद)
  22. "Music Hits 1970-1979". बॉक्स ऑफिस इंडिया. 5 फ़रवरी 2010. मूल से 5 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित. नामालूम प्राचल |deadurl= की उपेक्षा की गयी (मदद)
  23. "Music Hits 1980-1989". बॉक्स ऑफिस इंडिया. 5 फ़रवरी 2010. मूल से 5 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित.
  24. "Music Hits 2000-2009 (Figures in Units)". बॉक्स ऑफिस इंडिया. 5 फ़रवरी 2010. मूल से 5 फ़रवरी 2010 को पुरालेखित.