शिवानी वर्मा (जन्म 31 मई 1972), भारत में ब्रह्म कुमारियों के आध्यात्मिक आन्दोलन की उपदेशिका हैं। [1]

शिवानी वर्मा

ब्रह्मकुमारी शिवानी और सुरेश ओबेरॉय बैंकॉक में टेलीविजन कार्यक्रम 'ब्रह्मकुमारी के साथ जागरण' में
जन्म 31 मई 1972 (1972-05-31) (आयु 51)
पुणे, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

आरम्भिक जीवन संपादित करें

ब्रह्मकुमारी शिवानी के माता-पिता ने बचपन से ही ब्रह्मा कुमारियों का अनुसरण करना शुरू कर दिया था।  शिवानी ने कोई २० वर्ष की आयु पूरी करने के बाद ब्रह्मकुमारी की बैठकों और अन्य आयोजनों में जाना आरम्भ किया।[2]

उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वहाँ वे एक अकादमिक स्वर्ण पदक विजेता बनीं। उन्होंने महाराष्ट्र प्रौद्योगिकी संस्थान से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री पूरी की। आरम्भ में, उन्होंने दिल्ली में ब्रह्मकुमारी टेलीविजन प्रस्तुतियों के निर्माण में मंच के पीछे काम किया, जहां वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षाएँ रिकॉर्ड करते थे। अन्य शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण सन 2007 में उन्हें दर्शकों के प्रश्नों के उत्तर स्वयं देने के लिये प्रस्तुत किय गया। [3]

सन 2007 में, आस्था चैनल के लिए 'ब्रह्म कुमारियों के साथ जागरण' नामक एक सशुल्क टेलीविजन श्रृंखला का निर्माण किया गया था जिसमें सह-मेजबान कानू प्रिया ने ब्रह्मकुमारी शिवानी का साक्षात्कार लिया था। [1] [2]

सुरेश ओबेरॉय के साथ बातचीत की उनकी टीवी श्रृंखला को 2015 में 'हैप्पीनेस अनलिमिटेड: अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमारिस' नाम से एक पुस्तक में रूपांतरित किया गया। [4]

आजकल ब्रह्मकुमारी शिवानी भारत और विदेशों में यात्रा करती है [5] और विविध विषयों पर उद्बोधित करतीं हैं। उनके द्वारा चुने गये विषय अंग दान को बढ़ावा देने से लेकर बच्चों के पालन-पोषण तक के धर्मार्थ कार्यक्रमों में भाग लेतीं हैं। इसके साथ ही वे ब्रह्मा कुमारी के कार्यक्रमों में भी उद्बोधन करतीं हैं। सन 2017 में उन्हें विश्व मनोचिकित्सा संघ की सद्भावना राजदूत के रूप में नामित किया गया था। [6] उनका 'बीकेशिवानी' नाम से एक यूट्यूब चैनल है, जहां वह जीवन के विविध पहलुओं पर शिक्षाप्रद व्याख्यान देती हैं। [7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Ahuja, Aditi (7 June 2010). "Studying engineering helped me think logically: Brahmakumari Shivani". द इंडियन एक्सप्रेस. अभिगमन तिथि 2014-03-27. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "exp" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. "Being normal, being spiritual". मिड डे. 12 December 2010. मूल से 16 February 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-03-27. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "mid" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  3. "'Ensure that your happiness doesn't depend on others'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 9 March 2010. अभिगमन तिथि 2014-03-27.
  4. Shivani, 1972- (2015). Happiness unlimited : conversational adaptation from the internationally acclaimed TV series : awakening with Brahma Kumaris. Oberoi, Suresh. New Delhi, India. OCLC 910236837. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-8274-826-2.
  5. "Greatest gift, say spiritual gurus as doctors allay fears". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 11 August 2015. अभिगमन तिथि 2015-11-27.
  6. "General Assembly – Berlin 2017". World Psychiatric Association. मूल से 14 July 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-07-13.
  7. "BK Shivani Quotes Thoughts". bkshivani.in. मूल से 6 January 2022 को पुरालेखित.

इन्हें भी देखें संपादित करें