रियाल ब्राज़ील का वर्तमान मुद्रा है। इसका मुद्रा चिह्न R$ है और आईएसओ कोड BRL है। इसे 100 सेंटावो में विभाजित किया जाता है। 

आधुनिक रियाल को 1994 में लाया गया था, जब पिछली मुद्रा, क्रुज़ेरो रियाल को रियाल योजना के तहत हटा दिया गया, जो एक मौद्रिक सुधार योजना थी। इसका उद्देश्य था तीन दशकों के लगातार मुद्रास्फीति को रोकना। उस समय इसका मतलब था अमेरिकी डॉलर के साथ 1:1 का विनिमय दर बनाए रखना। इसे 1999 में 2:1 के दर तक अवमूल्यन का सामना करना पड़ा, और 2002 तक 4:1 तक पहुँच गया था, और 2015 के आर्थिक संकट से पहले इसके मूल्य में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी। जून 2016 तक यह 3.2 रियाल प्रति डॉलर के आँकड़े तक पहुँच गई है। 

आधिकारिक तौर पर ब्राज़ीली रियाल के डॉलर जैसे चिह्न (जिसे सीफ़्राँओ कहते हैं) में एक के बजाय दो सीधी लकीरें () हैं।  [1] लेकिन यूनिकोड इसे केवल फ़ॉन्ट डिजाइन का मामला मानता है, और दो लकीरों वाले संस्करण के लिए अलग कोड नहीं है। [2]

इतिहास संपादित करें

आधुनिक रियाल को 1 जुलाई 1994 के इतामार फ्रांको के राष्ट्रपति काल के दौरान लाया गया था, जब  रुबेन्स रिकुपेरो वित्त मंत्री थे। यह ब्राज़ीली अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए अपनाई गई रियाल योजना का हिस्सा था। इसने क्रुज़ेरो रियाल की जगह ले ली। इससे भारी तादाद में देशभर के नोटों को बदलना पड़ा। 

जब इसे इस्तेमाल में लाया गया, तब इसका मूल्य 1 युनिदाद रियाल दे वलोर (unidade real de valor URV, यानि वास्तविक मूल्य इकाई) के बराबर रखा गया। एक URV का मूल्य 2750 क्रुज़ेरो रियाल के बराबर था, जो उस समय अमेरिकी डॉलर और क्रुज़ेरो रियाल का विनिमय दर था। परिणामस्वरूप रियाल अमेरिकी डॉलर के मूल्य के बराबर था। 

ऐतिहासिक विनिमय दर (USD:BRL) संपादित करें

2002–2016 तक ब्राज़ीली रियाल प्रति अमेरिकी डॉलर
वर्ष न्यूनतम↓ अधिकतम↑ औसत
Date Rate Date Rate Rate
2002 11 अप्रैल 2.27 10 अक्टूबर 4.00 2.9221
2003 2 जुलाई 2.818 14 फरवरी 3.700 3.078
2004 30 दिसंबर 2.654 22 मई 3.242 2.926
2005 11 नवंबर 2.163 15 मार्च 2.766 2.4349
2006 05 मई 2.056 24 मई 2.401 2.1782
2007 14 नवंबर 1.732 5 जनवरी 2.153 1.948
2008 31 जुलाई 1.562 5 दिसंबर 2.621 1.8349
2009 15 अक्टूबर 1.698 2 मार्च 2.443 1.9974
2010 13 अक्टूबर 1.655 5 फरवरी 1.891 1.7603
2011 26 जुलाई 1.5284 22 सितंबर 1.952 1.675
2012 29 फरवरी 1.692 03 दिसंबर 2.1395 1.9546
2013 11 मार्च 1.943 21 अगस्त 2.4512 2.1576
2014 27 जून 2.1954 16 दिसंबर 2.7614 2.3531
2015 22 जनवरी 2.5554 23 सितंबर 4.2491 3.331
2016 30 जून 3.1833 22 जनवरी 4.1737

उपयोगकर्ता संपादित करें

ब्राज़ील के साथ-साथ उसके पड़ोसी देश, जैसे उरुग्वे और पैराग्वे, जहाँ हर साल सैंकड़ों ब्राज़ीली ख़रीददारी करने जाते हैं, वहाँ रियाल का इस्तेमाल होता है। इसे अर्जेंटीना में भी स्वीकारा जाता है, जैसे राजधानी ब्यूनस आयर्स के रेस्त्राँओं में। 

References संपादित करें

  1. "Origem do Cifrão". Casa de Moeda do Brasil. मूल से 16 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2016.
  2. "C0 Controls and Basic Latin Range: 0000–007F" (PDF). The Unicode Standard, Version 6.2. The Unicode Consortium. मूल से 26 मई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 19 September 2013.