ब्लफ़ द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का एक द्वीप है। यह १.१४ वर्ग किमी क्षेत्रफल का एक छोटा द्वीप है। यह एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र है। यह पश्चिम में स्पाइक द्वीप और दक्षिण में दक्षिण अण्डमान द्वीप से केवल समुद्री पानी की छोटी सी नहरों से अलग है।

ब्लफ़ द्वीप
Bluff Island
ब्लफ़ द्वीप Bluff Island is located in अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
ब्लफ़ द्वीप Bluff Island
ब्लफ़ द्वीप
Bluff Island
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में अवस्थिति
देश भारत
राज्यअण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
ज़िलाउत्तर और मध्य अण्डमान
क्षेत्र1.14 किमी2 (0.44 वर्गमील)
जनसंख्या (2001)
 • कुलनिर्जन द्वीप
समय मण्डलआइएसटी (यूटीसी+5:30)

बृहत अण्डमानियों का पुराना निवास-स्थान संपादित करें

ब्लफ़ द्वीप पर कभी बृहत अण्डमानी समुदाय (ग्रेट अण्डमानी) के सदस्य रहा करते थे। माना जाता है कि लगभग ४०,००० वर्षों तक इनका किसी भी अन्य मानवीय समुदाय से समीपी सम्पर्क नहीं था जिस कारणवश इनके शरीरों में साधारण रोगों से लड़ने की क्षमता कभी उत्पन्न नहीं हुई। आधुनिक काल में, समय के साथ-साथ, उनकी संख्या तेज़ी से गिरती हुई विलुप्ति की कागार पर आ पहुँची और १९६१ में केवल १९ जीवित थे। इस समुदाय को बचाने के लिये स्ट्रेट द्वीप पर उनके निवास का प्रबंध किया गया, जो इस द्वीप से अधिक बड़ा है और १९६९ में बृहत अण्डमानियों को वहाँ ले जाया गया। सन् १९८७ में ब्लफ़ द्वीप को एक प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया।[1]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Wildlife Institute of India (2000), Andaman and Nicobar Islands Archived 2003-08-25 at archive.today section of Directory of Wildlife Protected Areas in India[मृत कड़ियाँ]. Accessed on 2012-07-12.