भारतकोश

इंडियन इनसाइक्लोपीडिया

भारतकोश एक हिन्दी वेबसाइट (एंसाइक्लोपीडिया) है जो पूर्णत: अलाभकारी शैक्षिक मिशन है। इसका उद्देश्य भारत के संबंध में एक ऐसा समग्र ज्ञानकोश उपलब्ध कराना है जो राष्ट्रभाषा हिन्दी के साथ-साथ सभी भारतीय भाषाओं में भी हो।

भारतकोश की स्थापना संपादित करें

वर्ष 2006 से भारतकोश का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ। वर्ष 2008 में ब्रज क्षेत्र का समग्र ज्ञानकोश (इंसाइक्लोपीडिया) 'ब्रजडिस्कवरी' का ऑनलाइन वेबसाइट शुरू हुई। वर्ष 2010 में भारत का समग्र ज्ञानकोश (एंसाइक्लोपीडिया) 'भारतकोश' की ऑनलाइन वेबसाइट शुरू हुई।

भारतकोश की विशेषताएँ संपादित करें

  • यह अत्यन्त सीमित साधनों से चल रहा है।
  • इसे विकसित करने में अधिकतर छात्र ही हिस्सा ले रहे हैं।
  • अभी तक किसी वित्तीय संस्था से किसी प्रकार की कोई वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं है।
  • प्रामाणिक और निष्पक्ष जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास रहता है।
  • प्रवासी भारतीयों और भारत प्रेमियों को भारत के विभिन्न तथ्यों से परिचित कराने का प्रयास जारी है।


सन्दर्भ संपादित करें