भारतीय साहित्य में कम्बोज

कम्बोजों का उल्लेख भारत के अनेकों संस्कृत एवं पालि ग्रन्थों में हुआ है, जैसे सामवेद, अथर्ववेद, रामायण, महाभारत, पुराण, कौटिल्य अर्थशास्त्र, निरुक्त, जातक कथाओं, जैन आगमों, प्राचीन व्याकरण ग्रन्थों, एवं नाटकों में।