भारतीय सूचना सेवा

भारत सरकार सिविल सेवा

भारतीय सूचना सेवा (अंग्रेज़ी: Indian Information Service (IIS)) भारतीय सिविल सेवाओं के अंतर्गत आने वाली सेवा है[1][2] जिसके तहत समूह "क" एवं समूह "ख" के अधिकारी भारत की केंद्रीय सिविल सेवा में नियुक्त किये जाते हैं और भारत सरकार की कार्यपालिका से संबंद्ध होते हैं। भारत सरकार की नीतियों इत्यादि की सूचना काे जनता के समक्ष प्रस्तुत करना इस सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। इस सेवा के अधिकतर अधिकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन विभिन्न संस्थाओं में कार्य करते हैं जिनमें दूरदर्शन, प्रसार भारती, पत्र सूचना कार्यालय इत्यादि प्रमुख हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "The Service Profile of Indian Information Service" (PDF). सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार. मूल (PDF) से 29 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 March 2017.
  2. Complete Civil Service Schedule of the Civil Services Group A of India." Civil Service Group A - Government of India 1 January 2011.