भावना (कन्नड़ अभिनेत्री)

नंदिनी रमन्ना जिन्हें इनके स्टेज नाम भावना के नाम से जाना जाता है, भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी फिल्मों में काम करती हैं। एक अभिनेत्री के अलावा ये भरतनाट्यम डांसर भी हैं। इन्हें 3 बार कर्नाटक स्टेट फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। ये शांति नामक फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं, जिसे गिनीज़ बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में लिया जा चुका है। एक डांसर और अभिनेत्री के अलावा ये फिल्म निर्देशन का काम भी कर चुकी हैं। ये होमटाउन प्रॉडक्शन्स की निर्देशक हैं, जो कई डांस और म्यूजिक शो का आयोजन करता है।

भावना
जन्म नंदिनी रमन्ना
जयमहल, बैंगलोर
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 1996–वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

ये 2014 के चुनाव में भी कर्नाटक के कांग्रेस पार्टी की ओर से भाग ले चुकी हैं और 2013 के चुनाव के दौरान प्रचारक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इन्हें विधान परिषद हेतु नामांकित भी किया गया है।

करियर संपादित करें

भावना का जन्म के बाद नंदिनी रमन नाम रखा गया था, जिसे बाद में कोडलु रामकृष्ण ने बदल दिया और भावना रख दिया।[1] इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तुलु फिल्म, मरीबले से की थी। लेकिन फिल्म कुछ अच्छा चला नहीं, पर कन्नड़ फिल्म निर्माताओं ने भावना की कला को जरूर देख लिया और आगे भी कन्नड़ फिल्म, न॰ 1 फिल्म में अपने पुलिस के किरदार के कारण नजर आ गई। इसके बाद इनकी एक और फिल्म नी मुदीदा मलिगे में अभिनय करने से इन्हें काफी अनुभव भी प्राप्त हुआ।[2]

इन्हें पहली बार निर्देशन का काम करने वाले सीताराम करंट की संगीत हिट चन्द्रमुखी प्राणसखी नाम की फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में ये रमेश अरविंद और प्रेमा के साथ अभिनय कर रही थी। ये फिल्म इनके करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक साबित हुई। भावना ने कविता लंकेश की फिल्म देवीरी में भी काम किया, जिसके कारण इन्हें अरविंदन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें निर्देशक के॰ वि॰ राजू की निर्देशित फिल्म राष्ट्रगीत में खलनायिका का किरदार निभाने का मौका मिला। वो इस मुकाम पर नहीं थी, कि इतने अच्छे ऑफर को ना कह सकें। इसके बाद मलयालम निर्देशक और छायाकार दिनेश बाबू ने इन्हें रमेश अरविंद के साथ वाली फिल्म में काम करने का मौका दिया। लेकिन इनकी दीपावली (2000) फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह असफल घोषित हो गई। ये पर्व (2002) फिल्म के गाने में भी थी।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "When a rose turns a lily". Deccan Herald. मूल से 25 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 March 2013.
  2. "Bhavana". Sify. मूल से 9 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 March 2013.
  3. "'He was humble and never treated anyone like a newcomer'". Rediff. मूल से 14 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 March 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें