मंगलम दंगलम ससुर-दामाद के नोकझोंक पर आधारित एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। इसका प्रसारण सोनी के सब टीवी पर 13 नवम्बर 2018 से रात 7:30 बजे शुरू हुआ। इसमें करणवीर शर्मा, मनोज जोशी और मनीषा रावत मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

मंगलम दंगलम
शैलीहास्य
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्या1 अप्रैल 2019 को 100
उत्पादन
उत्पादन स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
कैमरा सेटअपबहु-कैमरा
प्रसारण अवधिलगभग 22 मिनट
निर्माता कंपनीविनियार्ड फिल्म्स
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसब टीवी
प्रकाशितनवम्बर 13, 2018 (2018-11-13) –
वर्तमान

कहानी संपादित करें

ये कहानी ससुर-दामाद के प्यार और टकरार भरे रिश्ते की है। एक अमीर व्यापारी, संजीव की बेटी, रूमी (मनीषा रावत) और अर्जुन (करणवीर शर्मा) एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। जब रूमी और अर्जुन के प्यार के बारे में उनके परिवार वालों को पता चलता है तो रूमी के पिता और अर्जुन की माँ को छोड़ कर सभी लोग खुश होते हैं। काफी मुश्किलों के बाद उन दोनों की शादी हो जाती है, पर संजीव दिल के दौरे का नाटक करता है, जिसके बाद अर्जुन वहीं पर उनकी सेहत ठीक होने तक रुकने का फैसला करता है। अर्जुन की माँ को पता चलता है कि संजीव ने दिल के दौरे का नाटक किया था, तो वो भी अपने परिवार सहित उसके घर में रहने आ जाती है।

कलाकार संपादित करें

  • मनोज जोशी — संजीव सकलेचा[1]
  • करणवीर शर्मा — अर्जुन उर्फ नागार्जुन कुट्टी[2]
  • मनीषा रावत — रूमी सकलेचा [3]
  • अंजलि गुप्‍ता — संगीता सकलेचा, रूमी की माँ
  • अनीता कुलकर्णी — चारुलता कुट्टी, अर्जुन की माँ
  • अभय कुलकर्णी — वेंकटेश कुट्टी, अर्जुन के पिता
  • शुभा खोटे — रूमी की दादी
  • नेहल वाडोलिया
  • कृतिका शर्मा — अर्जुन की बहन
  • प्रविष्‍ट मिश्रा — रूमी का भाई

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Revealed! Launch date of SAB TV's Mangalam Dangalam". टेली चक्कर. 24 अक्टूबर 2018. मूल से 29 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 अक्टूबर 2018.
  2. "सब टीवी पर शुरू हो रहा 'मंगलम दंगलम- कभी प्यार कभी वार' जिसमें ससुर-दामाद की होगी नोकझोंक". एबीपी न्यूज़. 18 अक्टूबर 2018. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2018. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)[मृत कड़ियाँ]
  3. "दामाद-ससुर के बीच प्यार-नफरत की कहानी मंगलम दंगलम". अमर उजाला. 25 अक्टूबर 2018. मूल से 26 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 अक्टूबर 2018.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें