मंगल 2022 ऑर्बिटर

(मंगल 2022 से अनुप्रेषित)

मंगल 2022 ऑर्बिटर (Mars 2022 orbiter) एक प्रस्तावित नासा का मंगल संचार उपग्रह है जिसमे उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग पेलोड और दो सौर-इलेक्ट्रिक आयन थ्रस्टर शामिल हैं।[2][3]

मंगल 2022 ऑर्बिटर
Mars 2022 Orbiter
मंगल 2022 टेलीकॉम ऑर्बिटर
मंगल 2022 टेलीकॉम ऑर्बिटर
मिशन प्रकार दूरसंचार और टोही
संचालक (ऑपरेटर) NASA
मिशन अवधि योजना: 6.5 साल[1]
अंतरिक्ष यान के गुण
लॉन्च वजन 1,900 कि॰ग्राम (4,200 पौंड)[1]
शुष्क वजन 1,300 कि॰ग्राम (2,900 पौंड)[1]
पेलोड वजन उपकरण: 50 कि॰ग्राम (110 पौंड)[1]
ऊर्जा 20 किलोवाट सौर सरणियां[1]
मिशन का आरंभ
प्रक्षेपण तिथि योजना: जुलाई 2022[1]
रॉकेट फाल्कन 9 या एटलस 5-411[1]
मंगल ऑर्बिटर
कक्षीय निवेशनसितंबर 2023[1]
कक्षा मापदंड
निकट दूरी बिंदु320 कि॰मी॰ (1,050,000 फीट)[1]
झुकाव75°–93° (ध्रुवीय कक्षा)
----
मंगल एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम
← मंगल 2020

ऑर्बिटर को सितंबर 2022 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है यह उपग्रह लैंडर्स को ग्राउंड कंट्रोलर्स से जोड़ने में काम आयेगा। क्योकि मंगल रिकोन्सेंस ऑर्बिटर और मार्स ओडिसी 2020 तक काम करना बन्द कर सकते है।[1][2]

विशेषताएं संपादित करें

 
2 किलोवाट आयन थ्रस्टर

अध्ययन के तहत मुख्य विशेषताएं सौर विद्युत आयन ड्राइव इंजन, बेहतर सौर सरणियों, और पृथ्वी और मंगल के बीच ब्रॉडबैंड लेजर संचार (ऑप्टिक संचार) शामिल हैं।[2][3][4]

ऑर्बिटर की अवधारणा 2005 में रद्द हुए मार्स टेलिकम्युनिकेशन ऑर्बिटर की तरह है। भविष्य के राउंड ट्रिप नमूना वापसी मिशन और मंगल ग्रह पर मानव अभियान के लिए ऑर्बिटर एक प्रौद्योगिकी पूर्ववर्ती हो सकता है।[2][5] रॉबर्ट लॉक 2022 ऑर्बिटर के लिए अवधारणा अध्ययन का नेतृत्व कर रहे हैं।[2][5]

नासा में चिंता यह है कि वर्तमान में इस्तेमाल किए जाने वाले रिले सैटेलाइट मर्सड ओडिसी और मंगल रिकानेंस ऑर्बिटर कार्य करना बंद कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप मावेन विज्ञान ऑर्बिटर को बैकअप दूरसंचार रिले के रूप में उपयोग करने पड सकता है।[2][3][6] हालांकि, मावेन ऑर्बिटर की कक्षा अत्यधिक अण्डाकार है जिससे इसे रिले सैटेलाइट के रूप में काम में लेना बहुत मुश्किल है इसलिए नासा को इस सैटेलाइट की जरुरत पड रही है।[7][8]

अध्ययन के तहत एक अन्य सुझाव नमूना कैद और वापसी क्षमता का भी दिया गया है। जिसमे मंगल 2020 रोवर द्वारा कैश किए गए नमूनों को मंगल ग्रह की कक्षा में भविष्य के एक मंगल वाहन द्वारा पहुचाया जायेगा। और वहां से ऑर्बिटर नमूने को पृथ्वी पर भेज देगा।[9]

प्रणोदन संपादित करें

प्रस्तावित ऑर्बिटर में दो सौर विद्युत आयन थ्रस्टर होंगे। एक इंजन सक्रिय होगा जबकि दूसरा बैकअप के लिए होगा।[1] आयन थ्रस्टर इंजनों को विद्युत शक्ति उन्नत सौर सरणियों द्वारा प्रदान की जाएगी जो कि 20 किलोबॉट उत्पन्न करेंगी।[1]

आयन इंजन भविष्य के मिशन जो दीर्घकालिक होंगे उन्हे महत्वपूर्ण कक्षीय लचीलापन देगा। आयन इंजन रिले संपर्कों को अनुकूलित करने के लिए कई अक्षांशों और ऊंचाई तक पहुंच की अनुमति देते है। क्योकि उन्हे कभी भी फायर किया जा सकता है।

सुझाए गए पेलोड संपादित करें

  • पृथ्वी और मंगल के बीच ब्रॉडबैंड लेजर संचार (ऑप्टिक संचार)
  • उच्च रिज़ॉल्यूशन इमेजर (30 सेमी/पिक्सेल)
  • मिट्टी के नमूनों को कैप्चर करना
  • जल बर्फ का पता लगाने और मानचित्रण
  • अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से अतिरिक्त उपकरणों के लिए संभावित

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Jedrey, Thomas; Lock, Robert; Matsumoto, Mika (2 May 2016). "Conceptual Studies for the Next Mars Orbiter (NeMO), Industry Day" (PDF). NASA/Jet Propulsion Laboratory. मूल (PDF) से 10 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 सितंबर 2017.
  2. Stephen, Clark (March 3, 2015). "NASA eyes ion engines for Mars orbiter launching in 2022". Spaceflight Now. मूल से 18 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 7, 2015.
  3. Leone, Dan (February 24, 2015). "NASA Eyes New Mars Orbiter for 2022". Space News. अभिगमन तिथि March 8, 2015.
  4. Mei, Thuy, संपा॰ (6 May 2014). "Benefits of Optical Communications". NASA. मूल से 5 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 September 2015.
  5. Lock, R. E.; Bailey, Z. J.; Kowalkowski, T. D.; Nilsen, E. L.; Mattingly, R. L. (March 2014). "Mars Sample Return Orbiter concepts using Solar Electric Propulsion for the post-Mars2020 decade". 2014 IEEE Aerospace Conference. March 1-8, 2014. Big Sky, Montana.. doi:10.1109/AERO.2014.6836477. 
  6. NASA Eyes New Mars Orbiter for 2022 Archived 2015-03-15 at the वेबैक मशीन. Astronaut March 9, 2015. Retrieved on September 9, 2015.
  7. Stephen, Clark (July 27, 2014). "NASA considers commercial telecom satellites at Mars". Spaceflight Now. मूल से 8 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 23, 2014. It is due to arrive at Mars in September, but MAVEN's planned orbit is not ideal for collecting and sending rover data.
  8. Webster, Guy; Neal-Jones, Nancy (November 10, 2014). "Newest NASA Mars Orbiter Demonstrates Relay Prowess". NASA. 2014-389. मूल से 22 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 1, 2015.
  9. Evans, Kim (13 October 2015). "NASA Eyes Sample-Return Capability for Post-2020 Mars Orbiter". Denver Museum of Nature and Science. मूल से 31 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-11-10.