साँचा:Infobox Russian city

मखष्कला (Makhachkala) कैस्पियन सागर पर स्थित रूस के दगेस्तान नामक प्रांत की राजधानी, महत्वपूर्ण नगर एवं बंदरगाह है। सन् १८५७ में इसका नाम पेट्रोवस्क (Petrovsk) था, जो सन् १९२१ में बदलकर मखष्कला हो गया। तभी से यह दगेस्तान की राजधानी भी है। यह प्रांत का व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र है। यहाँ पर खनिज तेल साफ करने के अनेक कारखाने हैं, जो ग्रोजिनी तेल क्षेत्र से संबंधित हैं। यह नगर सूती ऊनी कपड़े बनाने एवं वायुयान निर्माण के लिये भी प्रसिद्ध है।