मधु पुरी त्रेहान एक भारतीय पत्रकार और समाचार पत्रिका इंडिया टुडे के संस्थापक संपादक हैं। वर्तमान में वह न्यूजलांड्री नामक डिजिटल मीडिया पोर्टल की सह-संस्थापक और प्रधान संपादक हैं।[1][2]

मधु त्रेहान
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यू यॉर्क
पेशा पत्रकार, स्तंभकार, लेखिका
प्रसिद्धि का कारण संस्थापक संपादक, इंडिया टुडे (1975)
जीवनसाथी नरेश त्रेहान
उल्लेखनीय कार्य Tehelka as Metaphor (2009)

व्यवसाय संपादित करें

त्रेहान ने अपने पिता वी.वी.पीरी के साथ समाचार पत्रिका इंडिया टुडे की स्थापना की।[3][4] 1986 में मधु त्रेहान ने भारत की पहली वीडियो समाचार पत्रिका, न्यूस्ट्रेक का निर्माण किया जिसके कारण उन्हें एक अग्रणी खोजी पत्रकार के रूप में अपनी ख्याति मिली।[5]

अगस्त 1994 में, मधु त्रेहान ने याकूब मेमन का दुर्लभ और एकमात्र साक्षात्कार लिया, जिसे बाद में 1993 के मुंबई बम विस्फोट में दोषी ठहराया गया था।[6][7] 2009 में त्रेहान ने अपनी पहली किताब, तहलका अस मेटाफर: प्रिज्म मी ए लाइ, टेल मी अ ट्रूथ प्रकाशित की।[8][9]

त्रेहान ने प्रमुख समाचार पत्रिकाओं और आउटलुक इंडिया और हिंदुस्तान टाइम्स जैसे अखबारों के लिए लिखा है। 2000 में उन्होंने वाह इंडिया नाम से एक वेबसाइट और प्रिंट पत्रिका लॉन्च की। फरवरी 2012 में मधु ने तीन अन्य सहयोगियों के साथ Newslaundry नाम से एक मीडिया वेबसाइट लॉन्च की। [10]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

त्रेहान की शादी भारतीय हार्ट सर्जन नरेश त्रेहान से हुई है।[11] इंडिया टुडे के पूर्व संस्थापक-प्रकाशक और प्रधान संपादक आरोन पुरी उनके भाई हैं, और बॉलीवुड अभिनेत्री कोयल पुरी उनकी भतीजी हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. शर्मा, दिशा. "Digital media startup Newslaundry gets funding from Omidyar, others".
  2. Newslaundry. "Newslaundry | Sabki Dhulai". Newslaundry (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 जनवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-10.
  3. भंडारे, नमिता (21 मई 2011). "70's: The decade of innocence". हिंदुस्तान टाइम्स. मूल से 17 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अगस्त 2012.
  4. Kaminsky, Arnold P.; Long, Roger D. (2011). India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic. ABC-CLIO. पृ॰ 347. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0313374627.
  5. नंदा, हरी प्रसाद (1992). The Days of My Years. Viking. पृ॰ 212.
  6. ""I Came Back to my Motherland": Yakub Memon's Only Interview". मूल से 22 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 सितंबर 2020.
  7. "1993 Mumbai blasts convict Yakub Memon's exclusive interview".
  8. बनर्जी, सुदेशना (2009). "When corruption is a daily habit". द टेलीग्राफ. मूल से 11 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अगस्त 2012.
  9. त्रिपाठी, अमृता (19 जनवरी 2009). "Madhu Trehan's new book on Operation West-end". आईबीएन लाइव. मूल से 12 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अगस्त 2012.
  10. "Author, journalist Madhu Trehan and three other colleagues launch NewsLaundry.com". इंडिया डिजिटल रिव्यु. 14 फरवरी 2012. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 सितंबर 2020.
  11. "Dr Naresh Trehan profile". क्रेडिट हेल्थ. 2017. अभिगमन तिथि 20 मार्च 2017.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें