मनजोत कालरा

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

मनजोत कालरा (जन्म १५ जनवरी १९९९) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम [1]का हिस्सा रहे। ये बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते है। इन्होंने ३ फरवरी २०१८ को खेले गए अंडर-१९ क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में भारत के लिए मैच जीताऊ पारी खेलते हुआ नाबाद १०१ [2]रन बनाये और भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम ने चौथी बार खिताब जीता है। ये एक सलामी बल्लेबाज है जो पारी की शुरुआत करते है। [3]

मनजोत कालरा
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 15 जनवरी 1999 (1999-01-15) (आयु 25)
नई दिल्ली, भारत
बल्लेबाजी की शैली बाएं हाथ से
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से गेंदबाज
भूमिका सलामी बल्लेबाज
स्रोत : क्रिकइंफो

२७ और २८ जनवरी को बैंगलोर में हुई नीलामी में इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस २० लाख में खरीदा है।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. इंडियन एक्सप्रेस. "Prithvi Shaw, Manjot Kalra, Shubman Gill among five India players". मूल से 4 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 फरवरी 2018.
  2. "वीडियो: मनजोत कालरा का शतक पूरा होने पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसन संघा ने कैमरे के सामने किया कुछ ऐसा जीत लिया भारत का दिल". मूल से 4 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 फरवरी 2018.
  3. टाइम्स ऑफ़ इंडिया. "Manjot Kalra, hero in final, turned back on college admission to focus on game". मूल से 5 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 फरवरी 2018.
  4. "मनजोत कालरा को दिल्ली ने मात्र 20 लाख में अपनी टीम में जोड़ पूरी की अपनी टीम". मूल से 4 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 फरवरी 2018.