मनोज टिबड़ेवाल आकाश

मनोज टिबड़ेवाल आकाश एक भारतीय टीवी एंकर और पत्रकार है| ये डाइनामाइट न्यूज़ के संस्थापक और प्रधान


मनोज टिबड़ेवाल आकाश (जन्म ३० सितम्बर १९८०) एक भारतीय टीवी एंकर और पत्रकार है, जो दूरदर्शन समाचार से एक दशक तक टेलीविजन न्यूज़ एंकर और वरिष्ठ संवाददाता के रूप में जुड़े रहे। इन्होंने डीडी न्यूज़ पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय टॉक शो, एक मुलाक़ात की मेजबानी की।[1] ये डाइनामाइट न्यूज़ के संस्थापक और प्रधान संपादक है।[2]

मनोज टिबड़ेवाल आकाश

मनोज टिबड़ेवाल आकाश
जन्म मनोज टिबड़ेवाल
30 सितम्बर 1980 (1980-09-30) (आयु 43)
महराजगंज, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा राजनीति विज्ञान में स्नातक, जन संचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, मास कम्युनिकेशन में स्नातक
शिक्षा की जगह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, भारतीय विद्या भवन और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
पेशा न्यूज़ एंकर, पत्रकार
संगठन डीडी न्यूज़, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस, डाइनामाइट न्यूज़
प्रसिद्धि का कारण एक मुलाक़ात (डीडी न्यूज़)
पुरस्कार पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए कुलपति के.एम. मुंशी पुरस्कार (२०१७)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
www.manojtibrewalaakash.com

करियर संपादित करें

टिबड़ेवाल ने अपने राजनीतिक पत्रकारिता जीवन की शुरुआत इण्डिया टुडे से की। इसके बाद इन्होंने उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में इंडियन एक्सप्रेस समूह के ब्यूरो चीफ के रुप में काम किया।[3][4] प्रिंट मीडिया के बाद टिबड़ेवाल ने इलेक्ट्रानिक मीडिया की ओर रुख किया और जनवरी 2006 में डीडी न्यूज़, नई दिल्ली में टेलीविजन पत्रकार के रुप में जुड़ गये।[3][4] इस दौरान टिबड़ेवाल ने भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ उनके विशेष विमान में देश और विदेश की कई यात्राएं की।[5]

राजनीतिक रिपोर्टिंग करने के अलावा, टिबड़ेवाल ने पांच साल तक दूरदर्शन समाचार पर लगातार एक साप्ताहिक साक्षात्कार आधारित टॉक शो- एक मुलाकात की मेजबानी की, जिसमें इन्होंने देश के कई केन्द्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, भारतीय संसद के सदस्यों, उद्योगपतियों, बॉलीवुड की हस्तियों, खेल सितारों, आईएएस टॉपर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं का साक्षात्कार किया।[6][7][8]

इसके बाद मनोज ने खुद के मीडिया समूह डाइनामाइट न्यूज की शुरुआत करने के लिए दूरदर्शन न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया।[9] टिबड़ेवाल ने मीडिया समूह डाइनामाइट न्यूज़ 16 अक्टूबर 2015 को नई दिल्ली से लांच किया।[10]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Ministry of Information and Broadcasting, Annual Report 2012-2013 [पृष्ठ संख्या १४०]" (PDF). मूल (PDF) से 2 जुलाई 2017 को पुरालेखित.
  2. "Our Team - Dynamite News". www.dynamitenews.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 15 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अगस्त 2017.
  3. "Manoj creates a niche for himself in media". लोकमत टाइम्स. सितम्बर 2010. मूल से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित.
  4. "लगन और प्रतिभा के धनी - मनोज". लोकमत. 29 सितम्बर 2010. मूल से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित.
  5. "'State Visit' of Smt Pratibha Devisingh Patil, President of the Republic of India to Brazil (Sao Paulo, Rio de Janeiro & Brasilia), Mexico (Mexico City & Guadalajara) and Chile (Santiago) from 12 to 25 Apr 2008" (PDF) (अंग्रेज़ी में). राष्ट्रपति सचिवालय. http://rashtrapatisachivalaya.gov.in. मूल (PDF) से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2018. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  6. "Rani Mukherjee wants to be a mom, reveals on DD News 'Ek Mulaqat'" (अंग्रेज़ी में). इंडियन टेलीविज़न डॉट कॉम. मूल से 26 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि अगस्त 23, 2014.
  7. "Manoj Tibrewal Aakash Interviewed 2013 Batch IAS Anjali Sehrawat For DD News's Ek Mulaqat" (अंग्रेज़ी में). इंडियनटाइम्स. मूल से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2018.
  8. "Manoj Tibrewal Aakash Interviewed 2013 Batch IAS Anjali Sehrawat For DD News's Ek Mulaqat" (अंग्रेज़ी में). इंडियनटाइम्स. मूल से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 मार्च 2018.
  9. "मनोज टिबड़ेवाल ने डीडी न्यूज़ से दिया इस्तीफा, खुद का मीडिया समूह करेंगे लांच". भड़ास फॉर मीडिया. मूल से 29 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जनवरी 2018.
  10. "महराजगंज की धरती पर धमाकेदार ढ़ंग से मनी डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी की पहली वर्षगांठ". Dailyhunt. मूल से 25 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि फरवरी 9, 2018.

बाहरी कडियां संपादित करें