महाकवि एक भारतीय टेलीविज़न श्रंखला है। इस श्रृंखला के एंकर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास हैं। यह श्रृंखला एबीपी न्यूज़ पर प्रत्येक शनिवार रात 10 बजे और प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे और रात 10 बजे प्रसारित होती है। महाकवि का पहला प्रसारण 5 नवम्बर, 2016 को किया गया। [1]। इस कार्यक्रम के शुरू होने से पूर्व 28 अक्टूबर 2016 को इसका प्रिव्यू प्रसारित किया गया था[2]। इस कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दी भाषा के दस सर्वश्रेष्ठ कवियों की जीवनी उनकी कविताओं की संगीतबद्ध प्रस्तुति के साथ प्रसारित की जाएगी[3]

महाकवि
चित्र:Display Mahakavi.jpg
महाकवि की छवि
लेखकप्रबुद्ध सौरभ
निर्देशकपुनीत शर्मा
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
एपिसोड कि संख्या10
उत्पादन
प्रसारण अवधि60 मिनट लगभग
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कएबीपी न्यूज़
प्रकाशित5 नवम्बर 2016

इस श्रृंखला के सूत्रधार प्रसिद्ध युवा हिन्दी कवि कुमार विश्वास हैं। महाकवि के निर्देशक हैं टेलीविज़न के जाने-माने निर्देशक पुनीत शर्मा और इसके लेखक हैं प्रबुद्ध सौरभ। इस कार्यक्रम के लिए कवियों की कविताओं को लय दिया है स्वयं डा कुमार विश्वास ने और उन गीतों को संगीतबद्ध किया है पोएटिका ने।[4].

इस श्रृंखला में बीसवीं सदी के दस महान कवियों को शामिल किया गया है रामधारी सिंह दिनकर, दुष्यंत कुमार, सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला', हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, बाबा नागार्जुन, जयशंकर प्रसाद, सुभद्रा कुमारी चौहान, मैथिलीशरण गुप्त और अज्ञेय

कवि रामधारी सिंह दिनकर पर आधारित एपिसोड का प्रसारण 5 नवम्बर 2016 को किया गया। [5]. दूसरे एपिसोड में 12 नवम्बर 2016 को दुष्यंत कुमार की जीवनी प्रस्तुत की गई। [6]. 19 नवम्बर 2016 को तीसरा एपिसोड प्रस्तुत किया गया जिसमें महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की जीवनी दिखाई गई[7]

चर्चा संपादित करें

प्रसिद्ध टेलीविज़न एंकर ऋचा और आरजे अनिरुद्ध ने लिखा कि उन्होंने इस रोचक कार्यक्रम को पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखा और अब उनको इसके अगले एपिसोड का इंतज़ार है।[8] टेलीविज़न और फिल्म अभिनेता आसिफ शेख़ ने इस तरह के कार्यक्रम के लिए बधाई प्रेषित की।[9] जाने-माने आरजे रौनक ने कार्यक्रम की बधाई देते हुए लिखा कि भाषा यदि दुल्हन है तो हिंदी उसकी बिंदी है।[10] म्युज़िक डायरेक्टर विशाल ददलानी[11], बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक गायक सोनू निगम[12], फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर[13], जाने-माने क्विज मास्टर और निर्माता सिद्धार्थ बासु[14], युवा क्रिकेटर रिकी भुई[15], टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन[16], मशहूर शायर और फिल्म गीतकार राहत इंदौरी[17], टिप्स म्युज़िक के सर्वे-सर्वा कुमार तौरानी[18], फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा[19], युवा फिल्म गीतकार मनोज मुंतशिर[20], टेलीविज़न अभिनेता रघु राम [21], पत्रकार एवं फिल्मकार विनोद कापड़ी [22], निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदर[23], महशूर लोक-गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी[24], दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया[25], लेखक और आरजे नीलेश मिसरा[26], चुनाव विश्लेषक यशवंत देशमुख[27], मशहूर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्डा[28] ने भी ट्वीट कर के इसकी बधाई दी।

इसके अलावा फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा, पत्रकार अमिश देवगन, बेस्टसेलर लेखक रविंद्र सिंह, स्टैंड आप कॉमेडियन अपूर्व गुप्ता, अभिनेता कबीर बेदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम, पत्रकार शिवम् विज, लेखक-पत्रकार प्रेरणा बख्शी, दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्र, यातायात मंत्री गोपाल राय एवं कई विधायक, युवा नेता हार्दिक पटेल और एबीपी न्यूज़ से सम्बद्ध तमाम पत्रकारों ने महाकवि को ट्वीट एवम रीट्वीट के माध्यम से सराहा।

Social media संपादित करें

इस कार्यक्रम के पहले एपिसोड के दौरान इसकी इतनी चर्चा रही कि ट्विटर पर #महाकवि पहले नंबर पर ट्रेंड हुआ।[29].

See also संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.
  8. https://twitter.com/richaanirudh/status/795107140478189568
  9. https://twitter.com/iaasifsheikh/status/794823031063359488
  10. https://twitter.com/rjraunac/status/794828905895051264
  11. https://twitter.com/VishalDadlani/status/794831062664957952
  12. https://twitter.com/sonunigam/status/796127492603973632
  13. https://twitter.com/ReallySwara/status/798244729666158592
  14. https://twitter.com/babubasu/status/799878657216946177
  15. https://twitter.com/rickybhui/status/796886974871146496
  16. https://twitter.com/saurabhraajjain/status/799633110786772992
  17. https://twitter.com/rahatindori/status/794847087854755840
  18. https://twitter.com/kumartaurani/status/794847737313366017
  19. https://twitter.com/prakashjha27/status/794841017660735489
  20. https://twitter.com/manojmuntashir/status/794881144390942721
  21. https://twitter.com/tweetfromRaghu/status/794896481186697217
  22. https://twitter.com/vinodkapri/status/794907500881608704
  23. https://twitter.com/ShirishKunder/status/794909893354344453
  24. https://twitter.com/maliniawasthi/status/794913606072532992
  25. https://twitter.com/msisodia/status/794924364936290304
  26. https://twitter.com/neeleshmisra/status/794976393687945216
  27. https://twitter.com/YRDeshmukh/status/795019428182327297
  28. https://twitter.com/RichaChadha_/status/795132348425732096
  29. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 नवंबर 2016.