महिन्द्रा एक्सयूवी300 भारतीय वाहन निर्माता महिन्द्रा एन्ड महिन्द्रा लिमिटेड द्वारा निर्मित एक सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है । यह सांग यॉंग तिवोली के एक्स100 साँचे पर आधारित है और फरवरी 2019 से भारतीय बाजार में बेचा जा रहा है। महिंद्रा ने मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सॉन और फोर्ड इकोस्पोर्ट को टक्कर देने के लिए अपने बोलेरो नियो (जिसे पहले टीयूवी300 कहा जाता था) के साथ की श्रेणी में इसे रखा।

इतिहास संपादित करें

एक्सयूवी300 को शुरुआत में एस201 कूट नाम दिया गया था। [1] यूरोपीय मॉडल सांगयोंग तिवोली पर आधारित, भारतीय सड़कों और बाजार की स्थितियों के अनुरूप इसमें बड़े बदलाव किए गए। [2] महिन्द्रा ने आधिकारिक तौर पर दिसंबर 2018 में एक्सयूवी300 के नाम का खुलासा किया। [3] एसयूवी आयामों में टिवोली की तुलना में चौड़ी और लंबी है, लेकिन चार मीटर श्रेणी में शामिल होने के लिए अपने समकक्ष से छोटी बनाई गई है। [4] कार में ज़्यादा ख़ाली स्पेस दिया गया है जो सावधानी पूर्वक केबिन डिज़ाइन के साथ आता है। [5]यह समान प्रोजेक्टर प्रकाश पुंज (हेडलैम्प) और डीआरएल, सामने के सुरक्षा ग्रिल और पहिए के साँचे के साथ दिखने में अपने भाई एक्सयूवी 500 जैसा दिखता है। [2] इसे भारतीय बाज़ार में 14 फरवरी 2019 को बिक्री के लिए डाला गया था।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "MAHINDRA'S MUCH-AWAITED SUV, S201 CHRISTENED XUV300". Mahindra XUV300.
  2. "2018 Mahindra XUV300 (S201) goes offroad testing in Leh - Spotted at Khardung La". RushLane (अंग्रेज़ी में). 2018-09-22. अभिगमन तिथि 2019-02-07.
  3. "Mahindra XUV300's segment-first features revealed officially". CarToq (अंग्रेज़ी में). 2018-12-19. अभिगमन तिथि 6 फरवरी 2019.
  4. "2019 Mahindra XUV300 dimensions revealed". Autocar India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 6 फरवरी 2019.
  5. Cars, House (2023-02-14). "महिन्द्रा एक्सयूवी300 के फ़ीचर्स और अपडेट 2023". House Cars (अंग्रेज़ी में). मूल से 14 फ़रवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-02-14.