महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय है। इसकी स्थापना सन् 1985 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक भाग के रूप में की हुई थी इसका उद्देश्य देश में महिलाओं एवं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का ध्यान रखना है। 30 जनवरी 2006 को इस विभाग को मंत्रालय के रूप में स्‍तरोन्‍नत कर दिया गया।[1]

  1. "मंत्रालय के बारे में". अभिगमन तिथि 28 जून 2024.