डॉ. महेन्द्र सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य में वर्ष २०१२ से विधान परिषद् के सदस्य हैं। वो प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री रहे हैं।[1] उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम करमाही में 15 मार्च 1967 को जन्म हुआ। लखनऊ में उच्च माध्यमिक शिक्षा पूर्ण होने के उपरान्त लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक, एम0ए0 व पी0एच0डी की शिक्षा पूरी की। छात्र राजनीति के माध्यम से राजनीतिक जीवन में प्रवेश किया। वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं वर्ष 2010 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। वर्ष 2012 से लगातार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वर्ष 2014 में असम राज्य के भाजपा के प्रभारी नियुक्त हुए एवं वर्ष 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त हुए।[2] वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में इनके अथक प्रयासों से भाजपा ने प्रचंड व ऐतिहासिक जीत हासिल कर पहली बार उत्तर पूर्वी भारत के राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के संयोजक रहे जिससे पार्टी को अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त हुआ। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दायित्व का भी निर्वहन किया एवं वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। [3] इन्ही के कार्यकाल में दशकों से लंबित विभिन्न परियोजनाओं जैसे- सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना, पहाड़ी बांध परियोजना, पथरई बांध परियोजना, रसिन बांध परियोजना, अयोध्या में राम की पैड़ी रिमोडलिंग की परियोजना, एवं एक दर्जन से अधिक बर्षों में परियोजनाओं को पूर्ण किया गया। जिससे 21.5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता बढी तथा पचास लाख किसान लाभान्वित हुए। इन्ही के कार्यकाल में वर्षाें से लंबित केन बेतवा लिंक नहर परियोजना का मध्य प्रदेश के साथ डण्व्ण्न् हस्तांतरित हुआ। ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार द्वारा 2018 में 12 राष्ट्रीय पुरस्कारों से एवं 2019 में 24 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। [4] [5] जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री के कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का सुपरिणाम रहा कि वर्ष 2022 में देश में जल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य जैसे - सिंचाई, बाढ़, लघु सिंचाई, नमामि गंगे, अटल भूजल योजना, जल जीवन मिशन, कैच द रेन आदि में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण देश में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसके लिए जल के क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं अन्य सात राष्ट्रीय पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा उत्तर प्रदेश को दिए गये। [6] [7]

डॉ. महेंद्र सिंह
डॉ. महेंद्र सिंह

जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
पद बहाल
2019–2022

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2019

विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार
पद बहाल
2017–2012

प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2001

प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2010

राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2015

असम राज्य प्रभारी भारतीय जनता पार्टी
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2014

प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2019

जन्म 15 मार्च 1967 (1967-03-15) (आयु 57)
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा शिक्षक एवं राजनीतिज्ञ
धर्म हिन्दू

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

डॉ. महेन्द्र सिंह का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जिला प्रतापगढ़ के ग्राम- करमाही में 15 मार्च 1967 हुआ। इनका जन्म एक क्षत्रिय परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम श्री रामदास सिंह एवं माता का नाम श्रीमती इन्दुमती सिंह था। वे क्षेत्र के एक कृषक परिवार में जन्में थे एवं इन्होनें लखनऊ विश्वविघालय स्नातक, एम0ए0, प्राचीन भारतीय इतिहास में पी0एच0डी0 की शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। लगभग 16 वर्ष की आयु से संघ परिवार से जुड़े हुए हैं एवं लखनऊ विश्वविघालय में अध्यापन का कार्य किया। ओजस्वी छवि एवं परिश्रमी व्यक्तित्व के साथ वर्ष 1990 में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनें। [8]

राजनीतिक जीवन संपादित करें

वर्ष 1987 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संद्य के प्राथमिक शिक्षा वर्ग व प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग+ पूर्ण किया। तत्पश्चात् छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बने। सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर भारतीय जनता पार्टी गुरू नानक नगर वार्ड के बूथ अध्यक्ष, कैण्ट विधानसभा के छावनी मण्डल-1 के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बनें। युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यालय मंत्री एवं साकेत विभाग के प्रभारी रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र युवा मोर्चा के प्रभारी बनें। वर्ष 1995 में नगर निगम लखनऊ के अंतर्गत गुरू नानक नगर वार्ड, आलमबाग, लखनऊ से पार्षद निर्वाचित हुए एवं नगर निगम की विभिन्न समितीयों के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2001 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। वर्ष 2004 में राष्ट्रीय युवा मोर्चा में कमल क्लब के संयोजक बने। ¬मध्य प्रदेश एवं बिहार के भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी बने। वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के प्रभारी बने। वर्ष 2007 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बनें। वर्ष 2010 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। वर्ष 2012 से लगातार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। वर्ष 2012 में ही राष्ट्रीय कार्यसमिति भाजपा के सदस्य बने। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में असम राज्य के लोकसभा चुनाव प्रभारी बने। [9]

ग्रहित पदभार संपादित करें

  1. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - वर्ष 1987
  2. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - 1988
  3. पार्षद गुरूनानक वार्ड, आलमबाग, लखनऊ - 1995
  4. प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा - वर्ष 2001
  5. प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा (मध्य प्रदेश व बिहार)
  6. कमल कल्ब संयोजक, राष्ट्रीय युवा मोर्चा - वर्ष 2004
  7. अवध क्षेत्र मंत्री, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2005
  8. प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2007
  9. प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2010
  10. राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2012
  11. विधान परिषद सदस्य - वर्ष 2012 से लगातार
  12. असम राज्य प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2014
  13. राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी - वर्ष 2015
  14. राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार - ग्राम विकास एवं समग्र विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य - वर्ष 2017 से 2019
  15. कैबिनेट मंत्री - जलशक्ति मंत्रालय - वर्ष 2019 से वर्ष 2022

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "प्रदेश में जल शक्ति विभाग का गठन, मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को मिला प्रभार". न्यूज़ १८. २२ अगस्त २०१९. मूल से 14 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १० अप्रैल २०२०.
  2. "विभिन्न दलों के सदस्यों के नाम". अभिगमन तिथि Oct 7, 2022.
  3. "डॉ. महेंद्र सिंह: काम के आधार पर BJP ने दिया जबरदस्त प्रमोशन, यहां पढ़ें बायोग्राफी". अभिगमन तिथि Oct 7, 2022.
  4. "Dr Mahendra Singh". अभिगमन तिथि Oct 7, 2022.
  5. "भाजपा के लाडले माने जाने हैं महेंद्र सिंह, हर चुनाव में मिलती है बड़ी जिम्मेदारी". अभिगमन तिथि Oct 7, 2022.
  6. "यूपी : उत्तर प्रदेश को मिला तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राज्य स्तरीय श्रेणी में अव्वल रहा सूबा". अभिगमन तिथि Oct 7, 2022.
  7. "राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 29 मार्च, 2022 को तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित करेंगे. उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु राज्यों ने सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया है. राष्ट्रपति जल शक्ति अभियान - कैच द रेन 2022 अभियान का भी शुभारम्भ करेंगे, जो 30 नवंबर, 2022 तक जारी रहेगा". अभिगमन तिथि Oct 7, 2022.
  8. "डॉ. महेंद्र सिंह: काम के आधार पर BJP ने दिया जबरदस्त प्रमोशन, यहां पढ़ें बायोग्राफी". अभिगमन तिथि Oct 7, 2022.
  9. "डॉ. महेंद्र सिंह: काम के आधार पर BJP ने दिया जबरदस्त प्रमोशन, यहां पढ़ें बायोग्राफी". अभिगमन तिथि Oct 7, 2022.