मातृवंश समूह ऍल०

मानव माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए समूहन सामान्य वंश का संकेत देता है

मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ऍल० या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप L0 एक अत्यंत प्राचीनतम मातृवंश समूह है। इस मातृवंश समूह के सदस्य व्यक्ति (स्त्री ओर पुरुष दोनों) ज़्यादातर उप-सहारा अफ़्रीका में पाए जाते हैं। इस इलाक़े के खोइसान जनजाति के ७३% लोग, !कुंग जनजाति की नामीबिया वाली शाखा के ७९% लोग ओर !कुंग जनजाति की बोत्सवाना वाली शाखा के १००% लोग इसके वंशज हैं। अनुमान है के जिस नारी से यह मातृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ११२,२०० से १८८,००० वर्ष पूर्व पूर्वी अफ़्रीका में रहती थी।[1]

उप-सहारा अफ़्रीका की बुशमैन जनजातियों के स्त्री ओर पुरुष अक्सर मातृवंश समूह ऍल० के वंशज होते हैं

अन्य भाषाओँ में

संपादित करें

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें

संपादित करें
  1. Soares, Pedro; Luca Ermini, Noel Thomson, Maru Mormina, Teresa Rito, Arne Röhl, Antonio Salas, Stephen Oppenheimer, Vincent Macaulay and Martin B. Richards (4 Jun 2009). "Supplemental Data Correcting for Purifying Selection: An Improved Human Mitochondrial Molecular Clock". The American Society of Human Genetics. 84 (6): 82–93. PMID 19500773. डीओआइ:10.1016/j.ajhg.2009.05.001. पी॰एम॰सी॰ 2694979. मूल से 29 जनवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अगस्त 2009.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)