मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह ऍल५ या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप L5 एक मातृवंश समूह है। इस मातृवंश समूह के सदस्य स्त्रियों और पुरुषों की तादाद ज़्यादा नहीं है, लेकिन वे पूर्वी और मध्य अफ़्रीका के कुछ समुदायों में मिलते हैं। पिग्मी जनजाति की अम्बूटी शाखा के १५% लोग इसके वंशज हैं और तंज़ानिया के संदावे समुदाय के में भी कम तादाद में इसके वंशज मिलते हैं।[1] अफ़्रीका से बाहर बहुत कम तादाद में इसके वंशज साउदी अरब में भी पाए गए हैं।[2] वैज्ञानिकों के मुताबिक़ जिस स्त्री से इस मातृवंश की शुरुआत हुई वह पूर्वी अफ़्रीका में आज से लगभग ११४,२०० से १२६,२०० साल पहले रहती थी।[3]

मध्य अफ़्रीका की पिग्मी जनजातियों के कुछ स्त्री ओर पुरुष मातृवंश समूह ऍल५ के वंशज हैं

अन्य भाषाओँ मेंसंपादित करें

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. Sarah A. Tishkoff et al. 2007, History of Click-Speaking Populations of Africa Inferred from mtDNA and Y Chromosome Genetic Variation. Archived 2009-12-19 at the Wayback Machine Molecular Biology and Evolution 2007 24(10):2180-2195
  2. Abu-Amero et al. 2008 February. "Mitochondrial DNA structure in the Arabian Peninsula" Archived 2011-04-29 at the Wayback Machine, BMC Evolutionary Biology. 8(45): 52.
  3. Soares, P; Ermini, L; Thomson, N; Mormina, M; Rito, T; Röhl, A; Salas, A; Oppenheimer, S; MacAulay, V (2009). "Correcting for Purifying Selection: An Improved Human Mitochondrial Molecular Clock". American journal of human genetics. 84 (6): 740–59. PMC 2694979. PMID 19500773. डीओआइ:10.1016/j.ajhg.2009.05.001. मूल से 29 जनवरी 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 अप्रैल 2011.