मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार

मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार (अँग्रेजी:Masaoka Shiki International Haiku Awards), मात्सुयामा (जापान) में "शिमनामी कैडो 99 इन्टरनेशनल हाइकु कन्वेन्शन" में सितंबर 1999 में आधुनिक जापानी हाइकु के संस्थापक के नाम पर यह घोषणा की गयी।[1] हाइकु एक जापानी काव्य विधा है, जिसका प्रचलन १६ वीं शताब्दी में प्रारम्भ हो गया था। एक जापानी कवि बाशो को हाइकु का जनक माना जाता है। एक शताब्दी पूर्व सन् 1900 ई0 के लगभग जापानी साहित्यकार मासाओका शिकि ( 1867-1902) ने विशिष्ट जापानी छंद “होक्कु” को एक नया नाम हाइकु (Haiku) दिया जिसने लोकप्रियता के बड़े मानकों को प्राप्त किया। यह पुरस्कार जापानी कविता हाइकु को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठापित करने और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने वाले व्यक्तित्व को दिया जाता है।

japanese

उद्देश्य संपादित करें

मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार उन्हें प्रदान किया जाता है, जो हाइकु की रचनात्मकता की स्थापना के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विकास और राष्ट्रीयता या भाषा की परवाह किए बिना उल्लेखनीय योगदान देता है तथा हाइकु के माध्यम से अपने क्षेत्र में एक मजबूत हित और व्यापक अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण स्थापित करता है। यह पुरस्कार, विशेष रूप से किसी क्षेत्र तक सीमित नहीं है, यही कारण है कि हाइकु लिखने वाले कवियों, लेखकों, अनुवादकों, निबंधकारों, संपादकों आदि को पुरस्कार चयन में समान स्थान दिया जाता है।

पुरस्कार प्राप्तकर्ता संपादित करें

  • प्रथम मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार 2000[2]
    • ग्रांड पुरस्कार / यवेस बोन्नेफ़ों, फ्रांस
    • हाइकु पुरस्कार / ली माँग, चीन / बार्ट मेसोटेन, बेल्जियम / रॉबर्ट स्पाइस, संयुक्त राज्य अमेरिका
    • इयाईजीस विशेष पुरस्कार / काज़ुओ सातो, जापान
  • द्वितीय मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार 2002[3]
    • हाइकु पुरस्कार / कोर वैन अड्डा हेउवेल, संयुक्त राज्य अमेरिका / सत्यभूषण वर्मा, भारत
    • इयाईजीस विशेष पुरस्कार / शिगेकी वाडा, जापान
  • तृतीय मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार 2004[4]
    • ग्रांड पुरस्कार / गैरी स्नाइडर, संयुक्त राज्य अमेरिका
    • हाइकु पुरस्कार / हिडेकाजू मसुदा, ब्राजील / को रेईसी, ताइवान
    • इयाईजीस विशेष पुरस्कार / बनसेई सुकुशी, जापान
  • चतुर्थ मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार 2008 [5]
    • ग्रांड पुरस्कार / कनेको टौटा, जापान
    • हाइकु पुरस्कार / कवाहरा बिवाओ, जापान
    • हाइकु प्राइज़ स्वीडन पुरस्कार / उचीडा सोनू, जापान / ली हे युवा, दक्षिण कोरिया

सन्दर्भ संपादित करें

  1. SHlMANAMI KAIDO99,International Haiku Convention, हिन्दी:शिमनामी कैडो 99 इन्टरनेशनल हाइकु कन्वेन्शन[मृत कड़ियाँ]
  2. International Haiku Convention 2000 Masaoka Shiki International Haiku Awards हिन्दी:इन्टरनेशनल हाइकू कन्वेन्शन 2000, मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार
  3. "International Haiku Convention 2002 Masaoka Shiki International Haiku Awards [[हिन्दी]]:इन्टरनेशनल हाइकु कन्वेन्शन 2002, मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार" (PDF). मूल (PDF) से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अप्रैल 2016.
  4. 国際 俳 句 フ ェ ス テ ィ バ ル 2004.pdf International Haiku Convention 2004 Masaoka Shiki International Haiku Awards हिन्दी:इन्टरनेशनल हाइकु कन्वेन्शन 2004, मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार[मृत कड़ियाँ]
  5. 国際 俳 句 フ ェ ス テ ィ バ ル 2009.pdf International Haiku Convention2009 Masaoka Shiki International Haiku Awards हिन्दी:इन्टरनेशनल हाइकु कन्वेन्शन 2009, मासाओका शिकी अंतर्राष्ट्रीय हाइकु पुरस्कार[मृत कड़ियाँ]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें