मास्टरशेफ इंडिया (हिंदी सीजन 7)

भारतीय टेलीविज़न का मशहूर रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया (हिंदी) के सीज़न 7 का प्रीमियर 2 जनवरी 2023 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर शुरू हुआ।[1]

मास्टरशेफ इंडिया
जजविकास खन्ना
रणवीर बरार
गरिमा अरोड़ा
उद्गम देशभारत
एपिसोड कि संख्या70
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत)
प्रकाशित2 जनवरी 2023 (2023-01-02) –
8 अप्रैल 2023 (2023-04-08)

शो के निर्णायक मंडलों में विकास खन्ना, रणवीर बरार और गरिमा अरोड़ा थे।.[2] सीज़न ने शो में जज के रूप में सेवारत खन्ना के लगातार छठे सीज़न और बरार के तीसरे सीज़न को चिह्नित किया। पिछले सीज़न की तरह अमूल इस बार भी शो का टाइटल स्पॉन्सर बना रहा। मास्टरशेफ इंडिया (हिंदी) सीजन 7 की घोषणा 14 अगस्त 2022 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर की गई थी और इसका ऑडिशन देश भर के 4 शहरों- कोलकाता (24 सितंबर), दिल्ली (1 अक्टूबर), हैदराबाद (8 अक्टूबर) और मुंबई (15 अक्टूबर) में आयोजित किए गए थे। शो का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च 2023 को सम्पन्न हुआ।

शो की विजेता असम की नयनज्योति सैकिया थीं, जिन्हें पुरस्कार स्वरूप 25,00,000 रुपये की धनराशि मिली। इसके अलावा पहली उपविजेता गुवाहाटी की गृहिणी शांता शर्मा थीं और दूसरी उपविजेता मुंबई की गृहिणी सुवर्णा बागुल थीं। दोनों को ₹ 5,00,000 की पुरस्कार राशि मिली।

शीर्ष 16 संपादित करें

राष्ट्रीय स्तर पर हुए ऑडिशन में बड़ी संख्या में घरेलू रसोइयों ने भाग लिया, जिनमें से 36 रसोइयों को मास्टरशेफ इंडिया (हिंदी) के जजों द्वारा चुना गया उसके बाद अंतिम 16 स्थानों को जगह बनाने के लिए उनके (जजों) द्वारा कुक-ऑफ में प्रतिस्पर्धाएँ करवाई गयीं। 6 जनवरी 2023 को शीर्ष 16 प्रतियोगियों का अंतिम चुनाव किया गया।

विवाद संपादित करें

एपिसोड संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. देवनाथ, अपरूपा (2023-01-02). "मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7: When & where to watch Vikas Khanna, Ranveer Brar's cooking reality show". www.indiatvnews.com (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-01-07.
  2. "मास्टरशेफ इंडिया सीजन 7 आज रात सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीLIV पर प्रसारित होगा". www.telegraphindia.com. अभिगमन तिथि 2023-01-07.