शर्मिन अख्तर निपा (जन्म 27 अक्टूबर 1993; अपने स्टेज नाम माहिया माही से जानी जाती हैं) एक बांग्लादेशी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं।[1] माही ने फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत 2012 में फिल्म भालोबासर रोंग से की। यह फ़िल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही। उसके बाद से उन्होंने कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें पोरामोन (2013), अग्नि (2014) और देश: द लीडर (2014) शामिल हैं। उन्होंने अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते हैं जिनमें 2014 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मेरिल-प्रोथोम एलो पुरस्कार भी शामिल है। दिसंबर 2023 में उन्होंने अभिनय करियर से संन्यास की घोषणा की।[2]

माहिया माही

2014 में माही
जन्म 27 अक्टूबर 1993 (1993-10-27) (आयु 30)
तनोर, राजशाही जिला, बांग्लादेश
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2012–वर्तमान
जीवनसाथी
  • महमूद परवेज़ ओपु (वि॰ 2016; वि॰वि॰ 2021)रकीब सरकार (वि॰ 2021–24)
बच्चे 1
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ

आरंभिक जीवन

संपादित करें

माही का जन्म 27 अक्टूबर 1993 को राजशाही जिले के तनोर उपज़िला के मुंडुमाला में हुआ। उन्होंने अपनी एसएससी की पढ़ाई उत्तरा हाई स्कूल से और एचएससी ढाका सिटी कॉलेज से पूरी की। उन्होंने 2015 में विश्वविद्यालय बदलने से पहले 2014 में फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की।

माही ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत नवोदित अभिनेता बप्पी चौधरी के साथ 2012 में भालोबासर रोंग फिल्म से की।[3] 2013 में माही चार फिल्मों में नज़र आईं। उनकी पहली रिलीज़ ओन्नोरोकॉम भालोबाशा थी और इस फ़िल्म में भी बप्पी चौधरी उनके साथ थे। उनकी अगली फिल्म पोरामोन थी जिसमें उनके साथ साइमन सादिक थे। माही द्वारा अभिनीत पहली कॉमेडी फिल्म दोबिर साहेबर सोंगसार है। इस फिल्म में उन्होंने एक साथ तीन भूमिकाएँ निभाईं हैं।

  1. इस्लाम, जिया नजमुल (15 फ़रवरी 2014). "माही फायर इन डिस्गाइज़". द डेली स्टार.
  2. "कोई और फ़िल्म नहीं: माहिया माही". द डेली स्टार (अंग्रेज़ी में). 29 दिसंबर 2023. अभिगमन तिथि 29 दिसंबर 2023.
  3. शाजु, शाह आलम (10 जून 2018). ""मैं बॉक्स से बाहर के किरदारों की ओर आकर्षित हूं"". द डेली स्टार (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 27 एप्रिल 2023.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें